Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
    Breaking News झारखंड

    पाकुड़ में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकुड़ में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    पाकुड़: देश के प्रथम उद्योगमंत्री व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में संगोष्ठी आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जी एवं प्रदेश मंत्री श्री दुर्गा मरांडी जी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

    संगोष्ठी के शुभारंभ के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जी एवं प्रदेश मंत्री श्री दुर्गा मरांडी जी ने टीन बंगला मार्केट कॉम्प्लेक्स में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

    संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री श्री सरोज सिंह जी ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. मुखर्जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक विचारक ही नहीं, बल्कि महान कर्मयोगी थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें राष्ट्र हित को सर्वापरि मानने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।

    प्रदेश मंत्री श्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक ऐसी प्रेरणा है जो भारतीय राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों पर आधारित है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनसंघ ने अपने गठन से ही भारतीय राजनीति की दिशा को नया आयाम दिया। वे न केवल एक महान विचारक थे, बल्कि एक दृढ़ नायक भी थे, जिन्होंने कश्मीर के विशेष दर्जे के खिलाफ अविचल संघर्ष किया।

    संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश में ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ विचार के अग्रदूत हैं। आज के तमाम युवाओं को प्रेरणा देते हैं, भाव जगाते हैं और भावों को पल्लवित करते हैं कि देश सेवा में वे अपने आपको झौंक दें। समर्पित कर दें। जब 2019 में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तब मुखर्जी का वह सपना पूरा हुआ जो उन्होंने दशकों पहले हमारे देश की आंखों में दिया था।डॉ. मुखर्जी ने देश की सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। वे शिक्षा, औद्योगिकीकरण और औद्योगिक नीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों के पक्षधर थे। उनका योगदान न केवल भारतीय राजनीति बल्कि भारतीय समाज के हर पहलू में अनमोल है, जो सर्वदा ही हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे

    मंच संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया।

    इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी हिसाबी राय मनीष पाण्डेय,अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती अनिता मुर्मू, मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, मनोरंजन सरकार, सोहन मंडल,जिला उपाध्यक्ष विजय भगत,धर्मेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो राजा,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत,अजीत रविदास, मोहन मंडल,सपन दुबे, हिसाबी राय, दुलाल सिंह ,पवन भगत ,राणा शुक्ला ,पार्वती देवी, संजीव साह, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, नियति साहा,सादेकुल आलम, बासु मंडल,अनिकेत गोस्वामी, सुशील साह, त्रिलोचन दास, संजीत मुखर्जी,अश्वनी झा, टोनी मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनात शरीफ और मर्सिहा गुनगुनाते हुए मनाया गया मातमी त्यौहार मुहर्रम
    Next Article संचालन समिति की बैठक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.