Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेंगाईडीह में निर्माणाधीन पुल बनेगा ग्रामीणों की जीवनरेखा, वर्षों पुरानी मांग अब हो रही पूरी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    चेंगाईडीह में निर्माणाधीन पुल बनेगा ग्रामीणों की जीवनरेखा, वर्षों पुरानी मांग अब हो रही पूरी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा: जामताड़ा प्रखंड के चेंगाईडीह गांव में बन रहा नया पुल अब स्थानीय लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। वर्षों से इस क्षेत्र के लोग एक जर्जर पुलिया के सहारे आवाजाही करते आ रहे थे, जो न केवल संकीर्ण था, बल्कि कई बार जानलेवा भी साबित हो चुका था। आए दिन लोग गिरकर घायल होते थे। ग्रामीणों की यह लंबे समय से मांग थी कि उस खतरनाक पुलिया की जगह एक मजबूत और सुरक्षित पुल बनाया जाए। अब जाकर उनकी यह मांग पूरी होती दिख रही है।
    स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि कलीम अंसारी ने बताया कि “इससे पहले यहां एक छोटी पुलिया थी, लेकिन वह पुलिया नहीं, बल्कि लोगों के लिए मौत का रास्ता बन चुकी थी। आये दिन लोग गिरते थे, हाथ-पैर तुड़वाते थे। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते थे। बरसात के मौसम में तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।”
    उन्होंने बताया कि “अब जो पुल निर्माण हो रहा है, उससे न केवल चेंगाईडीह के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सोनबाद, पोखरिया मोड़ और जामताड़ा आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा होगी। यह पुल इस क्षेत्र के हजारों लोगों को जोड़ने का कार्य करेगा और आर्थिक, सामाजिक गतिविधियों को भी गति देगा।”
    पुल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य में विशेष गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखा जा रहा है। कलीम अंसारी ने उम्मीद जताई कि आगामी छह महीने के भीतर पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
    इस पुल के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय लोगों की जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव भी आएगा। बच्चों को स्कूल जाने में, किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में और व्यापारियों को अपने माल की ढुलाई में अब परेशानी नहीं होगी। ग्रामीणों ने इसके लिए प्रशासन का आभार जताया है और अपेक्षा जताई है कि शेष कार्य जल्द से जल्द पूरा कर पुल को समर्पित किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर हुई एक व्यक्ति की मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
    Next Article जामताड़ा: चेंगाईडीह मस्जिद टोला में जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, मंत्री से गुहार

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.