राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा
जामताड़ा: सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हैं। जिसे कीइलाज के लिए अलग अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब12= 12.30 के बीच NH 419 कांगोई के पास घटी। जहां सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया। तथा घायल इलाज के लिए जामताड़ा भेजा है। जबकि संतोष नामक एक व्यक्ति को k g अस्पताल चित्तरंजन में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों एक आई 20 कार से चित्तरंजन stn की ओर आ रहा था कि कांगों मेन रोड पर एक सूखे पेड़ में जाकर सीधे टक्कर मार दिया। जिससे उक्त घटना घटी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत तथा दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है।

