6 जुलाई को धनबाद में होगा झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का ऐतिहासिक अधिवेशन, पूर्वी सिंहभूम ज़िले से लगभग 100 सदस्य लेंगे भाग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रांत का ऐतिहासिक प्रांतीय अधिवेशन आगामी 6 जुलाई 2025 को धनबाद के राजविलास रिसोर्ट में आयोजित होने जा रहा है। यह अधिवेशन संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण और भावी दिशा निर्धारण वाला अवसर होगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों से प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।

इस भव्य अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे श्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री, भारत सरकार। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे श्री संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार। इन दोनों केंद्रीय मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्रदान करेगी और इसे ऐतिहासिक बनाएगी।


