Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खूंटी में पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार, बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खूंटी में पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार, बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी में पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार, बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़ी नक्सली साजिश को विफल कर दिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में गेन्द्र बारला उर्फ लादेन, असीम तोपनो और अजित तोपनो शामिल हैं। इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और संगठन के 13 पर्चे बरामद किए गए हैं।

    खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर स्थित झंडा टोंगरी इलाके में नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। इनका मकसद क्षेत्र में सक्रिय बालू माफियाओं और व्यापारियों से लेवी वसूलने सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना था।

    मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें रनिया, कर्रा और जरियागढ़ थाना की पुलिस को शामिल किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र की घेराबंदी कर तीनों नक्सलियों को धर दबोचा गया।

    एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी गेन्द्र बारला पूर्व में जेल से छूट चुका है और बाहर आने के बाद फिर से संगठन से जुड़कर सक्रिय रूप से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    खूंटी में पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समुदाय में उबाल असामाजिक तत्वों ने चिलगु चौक स्थित प्रतिमा को बनाया निशाना
    Next Article जुगसलाई मेरिडियन होटल में रविवार 6 जुलाई को “वैचारिकी’  पुस्तक का होगा लोकार्पण 

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.