Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 जुलाई को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था जाएगा बाबाधाम, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
    Uncategorized

    13 जुलाई को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था जाएगा बाबाधाम, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। बैठक में विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। जिसमें बाबाधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रा को सुगम , सुलभ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सबों से सुझाव आमंत्रित किये गये। बैठक में तय हुआ कि आगामी 13 जुलाई को यूनियन का जत्था बाबानगरी के लिए सुबह 7 बजे टेल्को लेबल ब्यूरो स्थित यूनियन कार्यालय से प्रस्थान करेगी। वहीं बाबाधाम से वापसी के पश्चात यूनियन परिसर में आगामी 28 जुलाई को भव्य रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए अलग से बैठक करने पर सहमति बनी। बैठक को एच एस सैनी ने भी संबोधित किया। अंत में अनिल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, टाटा फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।
    महामंत्री के हाथों अली राजा हुए सम्मानित।
    यूनियन के कमेटी मेंबर अली राजा को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के हाथों शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल शर्मा, एच एस सैनी समेत तमाम ऑफिस बेयरर , कमेटी मेंबर मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई मेरिडियन होटल में रविवार 6 जुलाई को “वैचारिकी’ पुस्तक का होगा लोकार्पण
    Next Article काव्य गोष्ठी सह सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

    Related Posts

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.