Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी नेताओं की मनसा दिखी दबदबा कायम करने की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी नेताओं की मनसा दिखी दबदबा कायम करने की

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध, JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी नेताओं की मनसा दिखी दबदबा कायम करने की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ और जलजमाव की गंभीर समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जब उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार से मिलने पहुँचा, तो उन्हें “अधिकारियों की व्यस्तता” का हवाला देकर रोक दिया गया। इस पर नाराज कांग्रेस नेता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

    बाद में उप नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने बारीडीह, भुईयाडीह, काशीडीह, मानगो समेत कई क्षेत्रों में जलजमाव, कचरे के ढेर और नालियों की सफाई को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    हालांकि जानकारों का मानना है कि कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन जहां जनहित से जुड़ी समस्याओं को उठाने के लिए था, वहीं इसमें अधिकारियों पर दबाव बनाने और संगठन का प्रभाव दिखाने की मंशा भी साफ नजर आई।

    इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने साफ किया कि जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, पार्टी सड़क से लेकर कार्यालय तक संघर्ष करती रहेगी।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रजनीश सिंह सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, अशोक सिंह, देबु चटर्जी, धर्मा राव, गुरदीप सिंह, नलिनी सिन्हा रणजीत सिंह आदि उपस्थित थे

    JNAC पर पदाधिकारी की उदासीनता से नाराजगी जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनकर ने घोषणा की कि जल्द ही सभी जिलों में संगठन विस्तार को लेकर बैठकें आयोजित की जाएंगी।
    Next Article पोटका के छह माध्यमिक विद्यालय अब होंगे प्लस टू में उत्क्रमित, समिति ने की अनुशंसा

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.