Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू- श्रीनगर, कुपवाड़ा, गुड़गांव और नोएडा सहित 13 ठिकानों पर CBI के छापे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    जम्मू- श्रीनगर, कुपवाड़ा, गुड़गांव और नोएडा सहित 13 ठिकानों पर CBI के छापे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में दो लाख से अधिक हथियारों के लाइसेंस जारी करने और इसकी आड़ में पैसों का लेनदेन करने के मामलों में सोमवार को सुबह से ही जम्मू, श्रीनगर, कुपवाड़ा, गुड़गांव और नोएडा सहित 13 ठिकानों पर छापे मार रही है. सीबीआई सूत्रों ने यहां बताया कि जांच एजेंसी हथियारों के दो लाख से अधिक लाइसेंस जारी करने के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के तत्कालीन जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट से जुड़े 13 ठिकानों पर छापे मार रही है.सूत्रों ने बताया कि ये छापे कुपवाड़ा, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, शोपियां, राजौरी, डोडा एवं पुलवामा के तत्कालीन जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट से संबंधित परिसरों पर मारे जा रहे हैं. सीबीआई का कहना है कि राज्य के गैर निवासी व्यक्तियों को लाइसेंस जारी करने के एवज में घूस लेने के आरोपों की भी जांच की जा रही है. आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए तत्कालीन अफसरों ने जम्मू-कश्मीर के गैर-निवासियों को हथियारों के लाइसेंस जारी किए थे और उसके एवज में पैसे लिये थे.सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2010 बैच के अधिकारी और कुपवाड़ा के पूर्व डीसी राजीव रंजन, 2007 बैच के आईएएस और बारामूला उधमपुर के पूर्व डीएम यशा मुदगिल, कुपवाड़ा के पूर्व जिलाधिकारी इटारत हुसैन, किश्तवाड़ के पूर्व डीएम सलीम मोहम्मद, मोहम्मद जावेद खान, राजौरी के पूर्व डीएम एससी भगत, डोडा के डीएम फारूक अहमद खान और पुलवामा के पूर्व डीएम जहांगीर अहमद मीर के आवासों पर छापेमारी की जा रही है. विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिटायर हुए जनरल रावत, कहा- अब अगले सेना प्रमुख करेंगे सही कार्रवाई
    Next Article रिकी पॉन्टिंग ने दशक की अपनी टेस्ट इलेवन बनाई, विराट को सौंपी कमान

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.