Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिकी पॉन्टिंग ने दशक की अपनी टेस्ट इलेवन बनाई, विराट को सौंपी कमान
    Breaking News Headlines खेल

    रिकी पॉन्टिंग ने दशक की अपनी टेस्ट इलेवन बनाई, विराट को सौंपी कमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: इन दिनों सभी पूर्व क्रिकेटर्स साल 2019 के खत्म होने के साथ इस दशक की अपनी-अपनी टेस्ट टीमें तैयार कर रहे हैं. इस मुहिम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग भी शामिल हो गए हैं. पॉन्टिंग ने आज इस दशक (2010-2019) की अपनी टेस्ट इलेवन की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है. इस पूर्व कंगारू कप्तान ने टीम इंडिया को अपनी इस खास टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी है. हालांकि पॉन्टिंग द्वारा चुनी गई टेस्ट इलेवन में भारत से विराट ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जबकि पाकिस्तान से किसी भी खिलाड़ी को इसमें जगह नहीं मिली है.पॉन्टिंग की टेस्ट इलेवन: डेविड वॉर्नर, एलिस्टर कुक, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), कुमार संगकारा (WK), बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, नाथन लियोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन. इस दशक की अपनी टेस्ट टीम की सूरत साफ करते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लिखा, हर कोई इस दशक की टीम चुन रहा है तो मैंने सोचा मैं भी इस मस्ती में शामिल हो जाऊं. 2010 से यह होगी मेरी टेस्ट टीम. पॉन्टिंग की इस टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने-अपने देश की टेस्ट टीमों के कप्तान हैं या रहे हैं.अपनी टेस्ट एकादश में पॉन्टिंग ने इंग्लैंड से सर्वाधिक 4, ऑस्ट्रेलिया से 3 और भारत, न्यू जीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्री लंका से एक- एक खिलाड़ी को जगह दी है. अपनी इस टेस्ट टीम में पंटर ने डेविड वॉर्नर और एलिस्टर कुक को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है. नंबर 3 पर उन्होंने केन विलियमसन, चार पर स्टीव स्मिथ और कप्तान विराट कोहली को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है. पंटर की इस टीम में 3 फास्ट बोलर, एक स्पिनर और स्टोक्स के रूप में एकमात्र ऑलराउंडर खिलाड़ी है.विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उन्होंने श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा को सौंपी है. दिलचस्प है कि पॉन्टिंग ने अपने दौर के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है जबकि उनके दौर में सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, मिसबाह उल हक, माइकल क्लार्क, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी खेले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू- श्रीनगर, कुपवाड़ा, गुड़गांव और नोएडा सहित 13 ठिकानों पर CBI के छापे
    Next Article महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से कांग्रेस में बगावत

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.