घटिया पीचिंग पर भड़के प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, कहा- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा
राष्ट्र संवाद सं
कुंडहित/जामताड़ा: कुंडहित-दुमका मुख्य मार्ग पर हो रहे सड़क मरम्मत कार्य में घटिया पीचिंग को लेकर प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू ने कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़कें बनवाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण एजेंसी की ओर से उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब है, जिससे आने वाले दिनों में सड़क फिर जर्जर हो जाएगी। प्रमुख ने कहा सड़क मरम्मतिकरण के दौरान ना तो जेई और ना ही एई मौजूद रहता है ।इस पर भी कड़ी आपत्ति जाहिर किया है।
प्रमुख मुर्मू ने कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए कहा, “अगर इसी तरह काम होता रहा, तो जनता को लाभ के बजाय नुकसान होगा। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।”
स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रमुख की बात का समर्थन किया। प्रमुख ने कहा बिटुमिन की मात्रा भी मानकों से कम है।
प्रमुख मुर्मू ने विभागीय अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वे निर्माण कार्य की निगरानी करें और आवश्यकतानुसार नमूने लेकर जांच के लिए भेजें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ तो इसे रद्द कर संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाए,नही तो होगा आंदोलन।
जनता ने प्रमुख की सक्रियता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस बार सड़क गुणवत्तापूर्ण बनेगी और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

