ग्राम स्तर के सभी जल सहिया द्वारा इकट्ठा किया गया एकल उपयोग पॉलिथीन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत बिक्रमपुर का ग्राम थालपोता के पानी टंकी के पास निर्मित पंचायत स्तरीय सेग्रीगेशन शेड में मुखिया बाबूधन सोरेन, एक्टिव जल सहिया रीना मंडल ग्राम बड़ाआकना एवं जल सहिया पुतुली हांसदा के अगुवाई में ग्राम स्तर के सभी जल सहिया द्वारा इकट्ठा किया गया एकल उपयोग पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा को रखने का अभियान चलाया गया। जिसमें पंचायत के 08 जल सहिया ने भाग लिए एवं ग्राम स्तर से ट्राइसाइकिल के द्वारा पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा का उठाव करने हेतु जागरूक करने का प्रयास किया गया। ताकि ग्राम स्तर पर एकल उपयोग पॉलिथीन एवं प्लास्टिक का उपयोग कम किया जा सके एवं पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। स्वच्छता बनाए रखने में समाज के सभी ग्रामीणों का सहयोग की अपेक्षा करते हैं, ताकि हमारे समाज को प्रदूषण मुक्त, पर्यावरण शुद्ध बना रहे एवं हम सभी के साथ साथ आने वाले पीढ़ी स्वास्थ जिन्दगी जी सके।

