Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिया गठबंधन को बिहार में हार का डर सता रहा है: राजग
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    इंडिया गठबंधन को बिहार में हार का डर सता रहा है: राजग

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंडिया गठबंधन को बिहार में हार का डर सता रहा है: राजग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना: बिहार में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण की कवायद इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भाजपा की मदद के लिए किए जाने का आरोप लगाने के एक दिन बाद शनिवार को राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगियों ने दावा किया कि महागठबंधन को ‘‘चुनाव में हार का डर सता रहा है’’।

    बिहार में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण के प्रस्ताव का शुक्रवार को कड़ा विरोध किया था।

    केंद्रीय मंत्रियों चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने यहां पत्रकारों से अलग-अलग बातचीत में दावा किया कि राजद-कांग्रेस-वाम गठबंधन चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए कोई न कोई ‘‘बहाना’’ ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है।

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख पासवान ने कहा, ‘‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में प्रावधान है कि समय-समय पर मतदाता सूचियों में संशोधन किया जाना चाहिए। इसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और मतदाता सूचियों में मृत लोगों के नाम बरकरार रखने और मौजूदा लोगों के नाम गायब होने जैसी विसंगतियों को दूर करना है।’’

    ‘इंडिया’ गठबंधन ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि केंद्र में सत्तारूढ़ और राज्य में सत्ता साझा करने वाली भाजपा ने निर्वाचन आयोग पर यह कवायद करने के लिए दबाव डाला था, जिससे ‘‘उन लोगों के नाम हटाए जा सकते हैं, जिनके राजग को वोट देने की संभावना नहीं है।’’

    पूर्व मुख्यमंत्री और अब गया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मांझी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की आलोचना की।
    उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसी कई सीट के बारे में जानता हूं जहां 20,000 तक फर्जी मतदाता पंजीकृत हैं।

    इंडिया गठबंधन को बिहार में हार का डर सता रहा है: राजग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां पुलिस बल में महिलाओं की संख्या कुल संख्या का 28.5 प्रतिशत: डीजीपी
    Next Article साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गाजर का हलवा, आम रस साझा किया: शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.