Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जहाँ सोच, श्रद्धा और सेवा है -वहाँ महाप्रभु जगन्नाथ है, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे : काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जहाँ सोच, श्रद्धा और सेवा है -वहाँ महाप्रभु जगन्नाथ है, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे : काले

    Aman KumarBy Aman KumarJune 27, 2025Updated:June 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जहाँ सोच, श्रद्धा और सेवा है -वहाँ महाप्रभु जगन्नाथ है, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे : काले

    देवनगर, बाराद्वारी की भव्य रथयात्रा में शामिल हुए काले, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बाराद्वारी स्थित देवनगर गांधी आश्रम श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा जी की पारंपरिक रथयात्रा ने सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

    इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महाप्रभु के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया और श्रीजगन्नाथ जी के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

    श्री काले ने कहा, “महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का उत्सव है, बल्कि यह हमें एकता, सेवा और समर्पण का भी संदेश देती है। हमारा शहर एक शांतिप्रिय और सौहार्दपूर्ण समाज का प्रतीक है, जहाँ हर पर्व और त्योहार मिल-जुलकर उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। यहाँ जनमानस की श्रद्धा और भक्ति देखकर गर्व और आनंद होता है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सदैव सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों पर बनी रहे।”

    रथयात्रा से पूर्व विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। रथ खिंचाई के दौरान श्रद्धालुओं में अपार उत्साह और भक्ति की अद्भुत छवि देखने को मिली। आयोजन को सफल बनाने में आश्रम मंदिर समिति, स्थानीय भक्तों और सेवाभाव से जुड़े सभी लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

    जहाँ सोच महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे : काले श्रद्धा और सेवा है -वहाँ महाप्रभु जगन्नाथ है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकली भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा में शामिल हुए दिनेश कुमार
    Next Article कुणाल षाड़ंगी ने आरएसएस और बीजेपी पर साधा निशाना

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.