Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक

    Aman KumarBy Aman KumarJune 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक

    सांसद, जमशेदपुर, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विद्युतवरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू तथा सभी विधायगण के प्रतिनिधि शामिल हुए । इस दौरान जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचड़ा उठाव वाहन, हर घर नल जल योजना तथा विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं में कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई ।

    बैठक में निदेश दिया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर निर्धरित शौचालय निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लाभुकों को प्रेरित तथा विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास हेतु निर्देशित किया गया। कुल स्वीकृत 21111 इकाई में से 688 का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। इस योजना के तहत लाभुकों को स्वयं से शौचालय निर्माण के पश्चात विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 12 हजार रू. दी जाती है। ओडीएफ प्लस गांव को 5 स्टार मॉडल गांव के रूप में परिवर्तित करने का निदेश दिया गया जिसमें कचरा प्रबंधन के साथ-साथ स्वच्छता को प्रमुखता से बढ़ावा देना है। वहीं गोवर्धन योजना के तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट ईकाईयों को बेहतर तरीके से संचालन का निदेश दिया गया।

    बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण कर स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग ईकाई स्थापित करने की दिशा में पहल करने हेतु निर्देशित किया गया । बाग़बेड़ा क्षेत्र से प्लास्टिक संग्रहण एवं प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का सुझाव सांसद, जमशेदपुर द्वारा दिया गया । इस दौरान उपायुक्त ने अभियान के तहत किए गए कार्य के अलावा आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है ।

    जल जीवन मिशन के तहत चालू नल के माध्यम से सभी घरों को शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना सरकार का उद्देश्य हैं। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए हर घर नल और पेयजल उपलब्ध कराने के लिये ससमय योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया। परियोजना से जुड़े संवेदको के कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यपालक अभियंताओं को जमीन से जुड़े मामले, वन विभाग से एनओसी क्लियरेंस आदि के लिए विभागीय समन्वय के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया । सिंगल विलेज स्कीम, सिंगल विलेज क्लस्टर स्कीम जो स्रोत के सूखा होने के कारण अपूर्ण हैं वहां डीप बोरिंग या स्थाई जलस्रोत के माध्यम से नागरिकों के घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“अखिल भारतीय खटिक समाज”प्रदेश अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र सोनकर
    Next Article डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने प्रेरणादायक “बैटल ऑफ बुक्स” इवेंट का आयोजन किया 

    Related Posts

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    September 9, 2026

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    September 8, 2026

    बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

    63 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    डॉ. सत्यवान सौरभ: पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    नूतनडीह में सरकारी जमीन की बिक्री का आरोप, सीओ ने की जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.