Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी से आदिवासी विधायकों की विशेष बैठक, विधायक सोनाराम सिंकु ने कोल्हान की समस्याओं को उठाया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राहुल गांधी से आदिवासी विधायकों की विशेष बैठक, विधायक सोनाराम सिंकु ने कोल्हान की समस्याओं को उठाया

    Aman KumarBy Aman KumarJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी से आदिवासी विधायकों की विशेष बैठक, विधायक सोनाराम सिंकु ने कोल्हान की समस्याओं को उठाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता  रामगोपाल जेना

    कोल्हान/जगन्नाथपुर  राजधानी स्थित 10 जनपथ में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस से जुड़े विभिन्न राज्यों के आदिवासी विधायकों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं जननायक श्री राहुल गांधी ने की।

    बैठक में झारखंड से जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक श्री सोनाराम सिंकु ने भाग लिया और कोल्हान क्षेत्र समेत पूरे झारखंड में आदिवासियों को दरपेश समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा।

    श्री सिंकु ने खासतौर पर भूमि अधिकार, पारंपरिक वन अधिकार, स्थानीय भाषा-संस्कृति की रक्षा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, और रोजगार के अवसरों की कमी जैसे मुद्दों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे केंद्र सरकार की नीतियों से कभी-कभी आदिवासी समुदाय हाशिए पर चला जाता है और उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन होता है।

    विधायक सिंकु ने यह भी मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समाज कल्याण योजनाओं का पारदर्शी लाभ आदिवासी समुदायों तक सुनिश्चित करें।

    राहुल गांधी ने सभी विधायकों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी संसदीय सत्र में आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

    इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के आदिवासी विधायक मौजूद थे और सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए।

    राहुल गांधी से आदिवासी विधायकों की विशेष बैठक विधायक सोनाराम सिंकु ने कोल्हान की समस्याओं को उठाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर थाना के नये थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया 
    Next Article यूसिल को ओर से सिल्वर जुबली के मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता टीम को 20 हजार नगद व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.