Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *
    *शपथ ग्रहण समारोह में हर स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करेः डॉ. डी के तिवारी, मुख्य सचिव*
    ======================
    *मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश*
    ======================
    रांचीः 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और मंत्रीगण के शपथ समारोह के आयोजन को लेकर मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने अधिकारियों के साथ झारखण्ड मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक कर व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह के पहले और उसके बाद तक की तैयारियों पर बिंदूवार निर्देश देते हुए हर स्तर पर समन्वय बनाने पर बल दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह में शामिल होने आनेवाले अति विशिष्ट अतिथियों को प्रोटोकॉल के अनुसार सारी सुविधाएं ससमय मिले। वहीं समारोह के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों और आमजनों की सुविधा पर भी फोकस रखने का निर्देश दिया।

    *राजकीय अतिथियों के साथ रहेंगे संपर्क पदाधिकारी*
    मुख्य सचिव ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने आनेवाले राजकीय अतिथियों की आगवानी, उनके ठहरने, समारोह स्थल तक जाने से लेकर उनकी विदाई तक की जिम्मेदारी एक संपर्क अधिकारी को देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संपर्क अधिकारी पूर्व से चिह्नित राजकीय अतिथि से संपर्क में रहेंगे और रांची आने तथा यहां से लौटने तक उनकी सुविधा का ध्यान रखेंगे। वहीं दक्षिण भारत से आनेवाले अतिथियों को भाषाई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए अंग्रेजी बोलने-समझने वाले अधिकारियों को उनके साथ जोड़ने को कहा। जहां अतिथियों को ठहराया जाएगा वहां से लेकर समारोह स्थल और विदाई स्थल तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए गए। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षा की पूरी कमान आईजी नवीन कुमार सिंह संभालेंगे। उन्होंने कहा कि समारोह के पूर्व अतिथियों के अवासन स्थल से लेकर समारोह स्थल तक पुलिस ड्राई रन कर व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाएगी।

    *कारकेड में रहेगा कार्डियक एंबुलेंस*
    अति विशिष्ट अतिथियों के कारकेड में कार्डियक एंबुलेंस भी रखने का निर्देश मुख्य सचिव ने दिया। वहीं एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाने, समारोह स्थल पर कंट्रोल रूम बनाने, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था रखने, पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर की साफ-सफाई पर बल देते हुए नगर निगम के प्रशासक को इस पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। समारोह स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था पर भी मुख्य सचिव ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि समारोह के पहले और बाद में समारोह स्थल तक आने-जाने में किसी को परेशानी नहीं हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान बना लें। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में होनेवाले हाई टी में सम्मिलित होनेवाले गणमान्य अतिथियों की आगवानी और विदाई की व्यवस्था पर भी मुख्य सचिव ने निर्देश दिए। उन्होंने राजभवन गेट पर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी को तैनात करने को कहा।

    *बैठक में ये थे शामिल*
    मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के दौरान विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री सुखदेव सिंह, डीजीपी श्री कमल नयन चौबे, नगर विकास सचिव श्री अजय कुमार सिंह, एडीजी श्री पीआरके नायडू, एडीजी श्री अजय कुमार सिंह, आईजी श्री नवीन कुमार सिंह, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्राम पंचायत विकास योजना एवं मिशन अंतोदय का वित्तीय वर्ष 2020- 21 अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
    Next Article उपायुक्त गणेश कुमार ने मिहिजाम में कंबल वितरण किया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.