Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त गणेश कुमार ने मिहिजाम में कंबल वितरण किया
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त गणेश कुमार ने मिहिजाम में कंबल वितरण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अत्यधिक ठंड बढने से आमलोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) ने आज मिहिजाम में कंबल वितरण किया।जिससे जरूरतमंद लोग कंबल पाकर बहुत ही खुश नजर आए।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि गरीबों की सेवा करने वाला इंसान ही मानवता धर्म का सच्चा पालन करता है। साथ ही समाज के सुखी संपन्न लोगों से अपील की गरीबों की मदद करनी चाहिए।

    अत्यधिक ठंड बढने से आमलोगों राहगीरों को हो रही परेशानी को देखते हुए उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा0प्र0से0) के निर्देश पर जामताड़ा जिले के सभी अंचलाधिकारियों के द्वारा विभिन्न चौक-चैराहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है जिससे आम लोगों खासकर राहगीरों को काफी राहत मिला हुआ है।

    इस संदर्भ में उपायुक्त ने बताया कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है। जिससे गरीब असहाय व्यक्तियों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने सीओ नप एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि में प्रत्येक चौक चौराहों के अलावा रेलवे तथा बस स्टैंड में रिक्शा चालक आॅटो चालक दो जून की रोटी जुगाड़ में खड़े रहते हैं। वे ठंड के परवाह किए वगैर यात्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करते हैं।

    उपायुक्त ने आगे कहा कि असहाय गरीबों को ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। इस संदर्भ मंे गृह (कारा) आपदा विभाग से पत्राचार कर 3 लाख 60 हजार रूपये की मांग भी की गई है ताकि भयंकर शीतलहरी को लेकर राहत कार्य बेहतर ढंग से निष्पादित किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड मुख्यालयों अवस्थि चौक.चौराहों पर अलाव के साथ ही रैन बसेरा के बीच कंबल वितरण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ ही संपन्न लोगों को इस कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की।

    अंचलाधिकारी कर्माटांड़ द्वारा विद्यासागर रेलवे स्टेशन, हाट बाजार सहित विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही कहा गया कि जरूरत पड़ने पर और अलाव की व्यवस्था की जाएगी।राहगीरों आम लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया जा रहा है।

    अंचलाधिकारी नारायणपुर द्वारा नारायणपुर के हाट बाजारों सहित नारायणपुर बाजार,बस स्टैंड, पबिया आदि जगहों में भी अलाव की व्यवस्था की गई है।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर द्वारा फतेहपुर बाजार के साथ अन्य जगहों में अलाव की व्यवस्था की गई है।

    प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला द्वारा नाला बाजार हाट बाजारों में अलाव की व्यवस्था की गई है जिससे आम लोग राहगीर अन्य अलाव के द्वारा ठंड से बचाव कर रहे हैं।

    अंचलाधिकारी जामताड़ा द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि चौक चौराहा में अलाव की व्यवस्था की गई है। जिससे आम लोग, राहगीर लोगों को अलाव से हाथ पैर सेकते हुए देखा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
    Next Article भेलाडीह-1 के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं होती है मरीजों की इलाज

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.