Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल में बीते चार दिनों से मिल पूरी तरह बंद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    यूसीआईएल में बीते चार दिनों से मिल पूरी तरह बंद

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल में बीते चार दिनों से मिल पूरी तरह बंद
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा. यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में बीते चार दिनों से मिल पूरी तरह बंद है। टेलिंग पौंड में जाने वाली पाइप ग्रामीणों ने काट दी है। इससे अयस्क की पिसाई रुक गई है। रोजाना करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। यह पहली बार हुआ है जब ग्रामीणों के विरोध के कारण मिल चार दिन तक बंद रहा।

     


    ग्रामीणों का आरोप है कि यूसीआईएल 28 साल से वादाखिलाफी कर रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी पूर्णवास की मांगें पूरी नहीं होंगी, वे पाइप नहीं जोड़ने देंगे। ग्रामीणों का धार्मिक स्थल यूसीआईएल के कचरा पानी से दूषित हो गया है। इससे वे पूरी तरह आक्रोशित हैं।

     


    यूसीआईएल के अधिकारी और सी एम डी ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। दूसरी ओर, यूसीआईएल अस्पताल में दो महीने से मरीजों को दवा नहीं मिल रही है। मरीज परेशान हैं। पूर्व कर्मचारी, खासकर बुजुर्ग, बिना दवा के जान जोखिम में डालकर जी रहे हैं। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
    कैंटीन की व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। कैंटीन बंद होने से मजदूर परेशान हैं। कई मजदूर दोपहर 3 बजे के बजाय 1 बजे ही घर लौट रहे हैं। इससे उत्पादन पर असर पड़ रहा है। अधिकारी भी मजदूरों पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं।

     


    संयुक्त यूनियन के नेताओं का कहना है कि यूसीआईएल के अधिकारी पूरी तरह निष्क्रिय हो गए हैं। प्रभारी सी एम डी के कारण कोई बड़ा निर्णय नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा प्रबंधन को भुगतना पड़ रहा है। मजदूरों की सुविधाएं लगातार घट रही हैं। कई वर्षों से उन्हें जूते और कपड़े नहीं मिले हैं। सुरक्षा के साधन भी कम कर दिए गए हैं। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
    विस्थापित भी रोजगार की मांग को लेकर दबाव बना रहे हैं। डीसी ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। लेकिन यूसीआईएल के अधिकारी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। इससे हड़ताल और बंदी की नौबत आ रही है।

     

     


    जादूगोड़ा मजदूर यूनियन के पूर्व महासचिव बी. एन चौधरी ने कहा कि पहले यूसीआईएल की व्यवस्था बेहतर थी। अब हालात बिगड़ गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। मजदूरों का कहना है कि प्रभारी सीएमडी के कारण ही परेशानी बढ़ी है। वे जर्जर क्वार्टर में रहने को मजबूर हैं। सुविधाओं में भारी कटौती हो रही है।
    पानी भी गुणवत्तापूर्ण नहीं मिल रही है

    यूसीआईएल में बीते चार दिनों से मिल पूरी तरह बंद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसैकड़ो कार्यकर्ताओ संग आजसू जिलाध्यक्ष पहुचे रांची, शामिल हुए बलिदान दिवस में 
    Next Article यूसीएल प्रबंधन ने यूसिल अस्पताल से रियर गेट तक के दुकानदारों और ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने का दिया नोटिस

    Related Posts

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    April 20, 2026

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    April 20, 2026

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

    यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार को मातृ शोक, शव यात्रा में भारी संख्या में उमड़ी भीड़,क्षेत्र में शोक की लहर

    जमशेदपुर में तीन घंटे का रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह व 50 पौधों का वितरण

    9 साल बाद भी अधूरे सपने: जियाडा की 21 में से सिर्फ 2 फैक्ट्रियां चालू, रोजगार और निवेश पर उठे सवाल

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा

    खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

    यूसीआईएल गेस्ट हाउस में जुटे पत्रकार, घाटशिला प्रेस क्लब ने संगठन विस्तार के साथ बनाई नई रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.