Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानसून से तबाही: जमशेदपुर में ड्रेनेज फेल, बाढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानसून से तबाही: जमशेदपुर में ड्रेनेज फेल, बाढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

    Aman KumarBy Aman KumarJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानसून से तबाही: जमशेदपुर में ड्रेनेज फेल, बाढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड में मानसून ने धमाकेदार एंट्री की है जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी है वहीं शहरी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसने सरकारी मशीनरी की पोल खोलकर रख दी है. नगरीय जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जमशेदपुर की अगर हम बात करें तो लगातार हो रहे बारिश की वजह से कंपनी कमांड एरिया को छोड़कर गैर कंपनी इलाकों में भारी तबाही का मंजर सामने आया. जहां ध्वस्त हो चुके ड्रेनेज सिस्टम की वजह से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. रिहायसी कॉलोनी हो या झुग्गी झोपड़ी हर कोई ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम से प्रभावित हुआ है. गुरुवार को बैंकबिल और चांडिल डैम के फाटक खोले जाने के बाद शहर में बाढ़ के पानी ने प्रवेश कर लिया है. शहर की दोनों प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर जा चुकी है. इधर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड मैं जल जमाव की भेंट एक गरीब सिक्योरिटी गार्ड चढ़ गया. बताया जा रहा है कि संजय वर्मा बाढ़ से बचने के लिए अपने परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद सड़क पार कर रहे थे. सड़क पर जल जमा होने के कारण उन्हें गड्ढे का अनुमान नहीं हुआ और वह उसी में गिर गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. वे श्रीनाथ होम्स में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. उनके परिवार में दो बेटी और दो बेटा है इन्हीं के भरोसे पूरा परिवार चलता था. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

    बाढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की मौत मानसून से तबाही: जमशेदपुर में ड्रेनेज फेल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा डूबा तो मसीहा बने राजकुमार सिंह: सैकड़ों पीड़ितों तक पहुँची मदद, जनता बोली—”नेता नहीं, बेटा है हमारा”
    Next Article जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एक चाय विक्रेता अचानक बना करोड़पति , चर्चाओं का बाजार गर्म 

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.