Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा डूबा तो मसीहा बने राजकुमार सिंह: सैकड़ों पीड़ितों तक पहुँची मदद, जनता बोली—”नेता नहीं, बेटा है हमारा”
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा डूबा तो मसीहा बने राजकुमार सिंह: सैकड़ों पीड़ितों तक पहुँची मदद, जनता बोली—”नेता नहीं, बेटा है हमारा”

    Aman KumarBy Aman KumarJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा डूबा तो मसीहा बने राजकुमार सिंह: सैकड़ों पीड़ितों तक पहुँची मदद, जनता बोली—”नेता नहीं, बेटा है हमारा”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बागबेड़ा में जलसंकट, सड़क पर उतरे लोग

    जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र की नई बस्ती (रोड नं. 1, 2, 3) में बीते दिनों हुई लगातार बारिश ने कहर बरपा दिया। करीब 250 से 300 घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों को घर छोड़कर ऊँचाई वाले हिस्सों पर शरण लेनी पड़ी। पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया—खासकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद पीड़ादायक बन गई।

    संकट में साथ खड़े हुए राजकुमार सिंह

    पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने नेता नहीं, समाज का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया। अपने निजी खर्च पर बाढ प्रभावित पीड़ित क्षेत्रो में प्रभावित लोगों के पास पहुँचाए सुखा खाद्यय सामग्री और उन्होंने —

    ब्रेड, बिस्किट, केला जैसे तैयार सुखा खाद्य पदार्थ वितरित किए।

    पीने के पानी की आपूर्ति के लिए निजी टैंकर का इंतज़ाम किया

    लोगों से लगातार संवाद बनाकर उन्हें मानसिक और भावनात्मक सहारा भी दिया। उन्होंने सुबह से ही अपने निजी पानी टैंकर से लगातार बागबेड़ा नया बस्ती रोड नंबर 1,2,3 में जुस्को का निःशुल्क शुद्ध पानी वितरण करवाने का कार्य किए ।स्थानीय लोगों ने कतर में लगकर शुद्ध पीने का पानी लिए। जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली।

    “हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं” – जनता की प्रतिक्रिया

    स्थानीय निवासी संगीता देवी ने कहा

    जब घर में घुटनों तक पानी आ गया, बच्चों को लेकर हम बाहर आए, तो सबसे पहले राजकुमार भैया खड़े मिले। वो राजनेता नहीं, हमारे लिए परिवार हैं।”

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने भी कहा

    जब समाज की समस्या होती है, तो हमें राजकुमार जी के दरवाज़ा खटखटाने की ज़रूरत ही नहीं होती। वो खुद आ जाते हैं और सेवा में लग जाते हैं।”

    सेवा नहीं, यह जीवन का उद्देश्य है: राजकुमार सिंह

    राजकुमार सिंह ने कहा –

    “मुझे किसी पद, प्रसिद्धि या पुरस्कार का लालच नहीं। जो कुछ भी हूँ, जनता की वजह से हूँ। जब तक जीवन है, सेवा करता रहूँगा।

    आगे की योजना और अपील

    राजकुमार सिंह ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि हर साल की इस त्रासदी को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने समाजसेवियों और युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और पीड़ित परिवारों के पुनर्वास में हाथ बँटाएं। हर हाथ अगर साथ दे, तो कोई भी आपदा बड़ी नहीं रह जाती।

    मौके पर थे उपस्थित लोग

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य प्रकाश सिंह, समाजसेवी अमन कुमार, साजन कुमार, दीपक सिंह, आनंद कुमार, प्रदीप ठाकुर, संजय ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    जनता बोली—"नेता नहीं बागबेड़ा डूबा तो मसीहा बने राजकुमार सिंह: सैकड़ों पीड़ितों तक पहुँची मदद बेटा है हमारा"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में बारिश का कहर: NH-33 बंद, 25 ट्रेनें रद्द
    Next Article मानसून से तबाही: जमशेदपुर में ड्रेनेज फेल, बाढ़ में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.