जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एक चाय विक्रेता अचानक बना करोड़पति , चर्चाओं का बाजार गर्म
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा:जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एक चाय विक्रेता अचानक करोड़पति बन गया है। जिसके लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाअाें का बाजार गर्म है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त चाय विक्रेता के पास अचानक से इतनी पैसा कहां से अा गया। जिससे कई जगह बड़ी-बड़ी जमीन खरीद ली और कई जगह मकान भी बना लिया है। इसके संपत्ति को लेकर ग्रामीणों के द्वारा जांच की मांग भी की जा रही है। गांव के युवाओं के द्वारा बताया जा रहा है कि इस चाय विक्रेता का परिवार के कुछ युवा साइबर मामलों से जुड़ा हुआ है एवं सटोरियों का भी काम करते हैं। साथ ही क्रिकेट में भी सट्टा लगते हैं, जिससे इन्हें अवैध रूप से कमाई हो रही है। वहीं से इस चाय विक्रेता के द्वारा बंगाल में भी कई जगह जमीन खरीदी गई है एवं कई दुकानें खोल दी गई है। हाल ही के दिनों में राखा माइंस से आसनबनी जाने वाले रास्ते में भी कई जगह जमीन खरीदी गई है। इन लोगों के द्वारा क्रिकेट के खेल में भी बड़े-बड़े टीम को फाइनेंस किया जाता है एवं सट्टा लगाया जाता है। जिसकी भी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई है। इस चाय विक्रेता के अचानक से करोड़पति बन जाने से लोग तरह तरह के सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतना पैसा एकाएक कहां से आ गया। ना ही कोई इसके परिवार के लोग किसी बड़े पद पर नौकरी कर रहे हे इसके द्वारा और भी कई जगह बड़ी-बड़ी दुकान खोल दी गई है लगातार जमीन खरीदा जा रहा हे। विरोध करने वालों को बड़ी-बड़ी गिफ्ट दे दी जाती है इनके द्वारा जिससे उनका मुंह बंद कर दिया जाता है लेकिन इस मामले की जानकारी अब बढ़िया अधिकारियों को भी दी गई है और जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की मांग की।

