Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल अनुमंडल न्यायालय के बाहर फिल्मी स्टाइल में हमला और अपहरण, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल अनुमंडल न्यायालय के बाहर फिल्मी स्टाइल में हमला और अपहरण, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल अनुमंडल न्यायालय के बाहर फिल्मी स्टाइल में हमला और अपहरण, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी

    दर्जनों हमलावरों ने स्कॉर्पियो को रोका, दो युवकों को घायल कर किया अगवा, टाटा अस्पताल में मिले घायल अवस्था में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार

    चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े अनुमंडल न्यायालय के बाहर फिल्मी स्टाइल में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर बड़ा बवाल हो गया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में आए अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो वाहन पर जानलेवा हमला कर दिया और दो युवकों को घायल अवस्था में जबरन उठाकर फरार हो गए। घटना से न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।

    घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मो. सैयद (निवासी डांगरडीह, कपाली) और मो. सहवान उर्फ सिंटू (निवासी गोलमुरी, जमशेदपुर) एक जमीन विवाद मामले में धारा 144 की सुनवाई के लिए अनुमंडल न्यायालय पहुंचे थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर के बाहर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झड़प शुरू हो गई। मो. सैयद और मो. सहवान उर्फ सिंटू जब अपनी काली रंग की स्कॉर्पियो (BR 06 DS 9786) से वहां से निकलने लगे, तभी पहले से घात लगाए बैठे लगभग दो दर्जन अपराधियों ने ईंट-पत्थर से उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया।

    बताया जा रहा है कि हमलावर 5 से 6 स्कॉर्पियो व अन्य कारों से आए थे। उन्होंने कोर्ट के बाहर स्कॉर्पियो को घेर लिया और दोनों युवकों को लहूलुहान कर आईफोन लूटा और बगल के निर्माणाधीन बायपास की ओर ले जाकर फरार हो गए। इस वारदात को देखकर वहां मौजूद चाय-नाश्ते की दुकान के संचालक, वकील, मोहरी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था।

    सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चौका, कपाली समेत आसपास के थानों को अलर्ट किया गया और विभिन्न चेक नाकों पर पुलिस ने गश्ती तेज कर दी।

    करीब एक घंटे बाद टाटा मेन अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि घायल अवस्था में मो. सैयद और मो. सहवन उर्फ सिंटू को किसी ने भर्ती कराया है और उन्हें अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर दोनों की शिनाख्त की। बता दे मो सहवान उर्फ सिंटू रहता है गोलमुरी में ओर आधार कार्ड कपाली ओपी का बना कर जमीन कारोबार में संलिप्त है,कपाली ओपी में अपराधिक मामले दर्ज है.दूसरा पक्ष अपहरण कर्ता आजाद बस्ती ,जमशेदपुर के रहने वाले दो दर्जन अपराधिक लोगों ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने शामिल बताए जा रहे है.

    थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने बताया कि घटना जमीन विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी चांडिल अनुमंडल न्यायालय के बाहर फिल्मी स्टाइल में हमला और अपहरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथिला समाज की वृहद बैठक,मैथिली, अंगिका, भोजपुरी, मगही और भुमिज भाषाओ को हटाने का पुरजोर विरोध
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए, कल्याण एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.