Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए, कल्याण एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए, कल्याण एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए, कल्याण एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक

    परियोजना निदेशक आईटीडीए, कल्याण, शिक्षा व यांत्रिकी विभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आईटीडीए, कल्याण विभाग एवं जेटीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं और स्वरोजगार कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनजातीय एवं वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है ताकि क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो और लोगों को स्वावलंबी बनाया जा सके।

    बैठक में विभागीय पदाधिकारी ने जानकारी दी कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 1,47,348 आवेदनों में से 1,40,909 बच्चों को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान किया जा चुका है। उपायुक्त ने शेष 6,439 बच्चों को शीघ्र भुगतान हेतु आवंटन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 23,662 आवेदनों में से 12,665 का सत्यापन हो चुका है, और 3,972 बच्चों को छात्रवृत्ति राशि दी गई है। उपायुक्त ने शेष आवेदनों का सत्यापन प्राथमिकता पर करते हुए भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में 2023-24 के 723 स्वीकृत आवेदनों में 320 को पहली किश्त एवं 174 को दूसरी किश्त दी गई है। 2024-25 में 830 स्वीकृत आवेदनों को लेकर आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सहायता योजना में प्राप्त 334 आवेदनों का सत्यापन कर जल्द भुगतान करने को कहा गया, जिसमें पटमदा प्रखंड के सबसे ज्यादा 73 लाभुक शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2021 से 2024 तक बिरसा आवास योजना के तगत 243 स्वीकृत आवासों में 193 पूरे हो चुके हैं। उपायुक्त ने शेष 50 आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु लाभुकों से समन्वय बनाने को कहा। बैठक में आधारभूत संचरना निर्माण से जुड़े कब्रिस्तान एवं जाहेर स्थान घेराबंदी, जाहेरस्थान निर्माण, आदिवासी संस्कृति कला केन्द्र, मांझी, मानकी मुंडा भवन, धुमकड़िया भवन निर्माण आदि योजनाओं में भी प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने समेत गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया ।  बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आशीष पांडेय, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी श्री राजेश रजक व अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न कल्याण एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल अनुमंडल न्यायालय के बाहर फिल्मी स्टाइल में हमला और अपहरण, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी
    Next Article उप विकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.