यूसिल फुटबॉल मैदान शराबियों का बनता अड्डा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा. यूसिल फुटबॉल मैदान शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। मैदान में शराब पीकर बोतलें फेंकी जा रही हैं। गंदगी का अंबार लगा है। यूसिल सी एम डी कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर मैदान में 24 घंटे गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद शराबियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। यूसील प्रबंधन हर गार्ड को महीने में करीब ₹30,000 वेतन देता है। फिर भी गार्ड शराबियों को रोकने में नाकाम हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्ड और शराबियों की मिलीभगत से ही यह सब हो रहा है। इसी कारण शराबियों को कोई डर नहीं है। मैदान के आसपास महिलाओं को आने-जाने में परेशानी होती है। गंदगी के कारण माहौल खराब हो गया है। गार्डों का कहना है कि उन्हें पिच की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। वे यूसिलके अधिकारी महेश साहू और केशव वर्मा के आदेश पर ड्यूटी कर रहे हैं। यूसीएल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर हर महीने लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था फेल है। कॉलोनी में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक किसी चोर को पकड़ा नहीं जा सका है। यूसिल के ठेकेदार राजू चौरसिया ने बताया कि मुख्य गेट के सामने से ₹15,000 की पाइप चोरी हो गई। वहां गार्ड दिन-रात ड्यूटी करते हैं। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। फि

