Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से लगाई गुहार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से लगाई गुहार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से लगाई गुहार

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया।

    _*विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजनों ने उपायुक्त से लगाई गुहार*_

    आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए आमजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई। जनता दरबार में अबुआ आवास, समाज कल्याण, भूमि विवाद, शिक्षा, आपूर्ति, पेंशन, मईया सम्मान योजना, सड़क, आंगनबाड़ी का आधारभूत संरचना, मनरेगा नियुक्ति, डाकघर, अतिक्रमण, साफ सफाई आदि एवं जनहित से जुड़े विभिन्न शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनी एवं शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    *_सड़क दुर्घटना में अपने पिता एवं मां को गंवाएं बच्चों को उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने का दिया निर्देश_*

    आयोजित जनता दरबार में कुंडहित से आए फरियादी ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उसके पिताजी एवं माताजी की मृत्यु हो चुकी है एवं उन्हें दुर्घटना सहायता राशि नहीं मिल पाया है, उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी से दूरभाष पर मामले की जानकारी ली एवं बताया कि उक्त परिवार को पूर्व में ही बीमा राशि मिल चुका है एवं नियमानुसार अब उसे दुर्घटना सहायता राशि नहीं मिल सकता है। उपायुक्त ने फरियादी एवं उसके छोटे भाई बहनों को तत्काल स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने के लिए डीसीपीओ को जरूरी दिशा निर्देश दिया। साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रत्येक माह 4000 रुपए मिलेंगे जिससे पढ़ाई लिखाई आदि में सहायता मिलेगी।

    _*अबुआ आवास को लेकर मिली शिकायत पर उपायुक्त ने स्थलीय जांच हेतु दिए निर्देश*_

    वहीं अन्य फरियादी के द्वारा अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया गया। इसके अलावा मनरेगा से हुए नियुक्ति में अनियमितता को लेकर फरियादी द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को जांच का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य फरियादी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत संरचना को लेकर अनुरोध किया गया। वहीं जमीन विवाद, अतिक्रमण, होल्डिंग टैक्स, नगर पंचायत क्षेत्र में गली मोहल्लों में पर्याप्त साफ सफाई, तालाब के अतिक्रमण, अवैध खनन, जर्जर सड़क, डीलर को ग्रीन कार्ड वाला कमीशन नहीं मिलने, अबुआ आवास का लाभ नहीं मिलने को लेकर लगाए आरोपों के स्थलीय जांच करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक सुनते हुए उपायुक्त द्वारा आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई करते हुए समुचित कार्रवाई कर प्रतिवेदन को उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं कई मामलों पर कारवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को बुलाकर समुचित कार्रवाई को निर्देशित किया।

    _*प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को सुनी जाएगी लोगों की शिकायतें*_

    उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक तक जनता दरबार आयोजित किया जाएगा, ताकि आमजन अपने समस्याओं एवं सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रख सके एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जा सके।इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-इसराइल और ईरान के बीच संतुलन की चुनौती
    Next Article जामताड़ा के कुंडहित में रात के अंधेरे में वनों की अंधाधुंध कटाई,कार्रवाई कब?

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.