उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आहूत
नशे के विरुद्ध हॉट स्पॉट स्थलों को करें चिन्हित; बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं स्कूलों/कॉलेजों में स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश*_
स्थानीय भाषा में लोगों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति करें जागरूक*_
आज दिनांक 16.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में
मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आहूत किया गया।
*_स्कूलों कॉलेजों के 200 मीटर की परिधि में न बिक्री हो कोई नशीले पदार्थ_*
बैठक के दौरान मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा किसी भी प्रकार नशे का सेवन समाज के लिए अभिशाप के समान है, इसे रोकने लिए सरकार और प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा नशामुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों आदि के 200 मीटर की परिधि में नशे से संबंधित एक भी सामग्री की बिक्री नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।
_*हॉट स्पॉट स्थलों को करें चिन्हित; स्थानीय भाषा में लोगों को करें जागरूक*_
उन्होंने कहा कि नशे के जुड़े हॉट स्पॉट स्थलों को चिन्हित करें। इसके अलावा उन्होंने बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशन, स्कूलों/कॉलेजों में इसके रोकथाम के लिए स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने इस कार्य में एनजीओ को भी शामिल करने का निदेश दिया, साथ ही जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से संपर्क कर रील, वीडियो आदि के माध्यम से अवेयरनेस फैलाने का निर्देश दिया।इसके अलावा उन्होंने नशे के रोकथाम के प्रति स्थानीय भाषा में लोगों के बीच अवेयरनेस फैलाने का निर्देश दिया।
_*मादक पदार्थों के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव; अवेयरनेस जरूरी*_
आगे उन्होंने कहा कि किशोर और युवा नशे की गिरफ्त में तेजी आ रहे हैं, मादक पदार्थो के सेवन से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस पर तत्काल एवं नियमित कार्रवाई की आवश्यकता है, उन्होंने इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने एवं नशा तस्करों, गांजा, गुटखा, सिगरेट आदि की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं उपायुक्त ने अफीम गांजा की अवैध खेती तथा बिक्री पर कड़ी नजर रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि जिले में कहीं भी इसका अवैध रूप से कहीं खेती न हो, अगर कहीं ऐसा है, उसे नष्ट करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें।
_*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

