मुखिया अनीता मुर्मू के पहल पर डोमजुड़ी में सम्मान समारोह आयोजित, मैट्रिक टॉपर्स हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के सभागार में डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनिता मुर्मू की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर पोटका के जिला परिषद् हिरणमय दास, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आसनबोनी तरफ परगना हरिपद मुर्मू, उपमुखिया जयगोपाल दास, वार्ड सदस्य कुंभवती सरदार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
इस सम्मान समारोह में उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजुड़ी,एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजदोहा के वर्ष 2025 के मैट्रिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, प्रधानाध्यापकों, अन्य शिक्षकों, पंचायत में अच्छा कार्य करने वाले आंगनबाड़ी सेविकाओं, जेएसएलपीएस के दीदियों, एनएम इत्यादि को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य हिरण्य दास ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। बच्चे अपनी कड़ी मेहनत से मैट्रिक परीक्षा में सम्माननीय स्थान लाया है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह प्रतिवर्ष आयोजित होगा::: अनीता मुर्मू:
डोमजुड़ी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने के लिए यह सम्मान समारोह रखा गया है। ताकि बच्चों को पढ़ाई के प्रति एक दूसरे में प्रति स्पर्धा हो। उन्होंने कहा कि मेरा ए एन एम, शिक्षक तथा जेएसपीएल के दीदियों को भी सम्मानित करने का उद्देश्य यह था कि समाज सेवा में लगे लोग अपने कर्त्तव्य के प्रति फर्ज निभाए।

