विवाहित महिला चंचला महतो का पति ही निकला हत्यारा ,पुलिस ने भेजा जेल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के दिनाई गांव में बीते रविवार को विवाहित महिला चंचला महतो की हत्या मामले में हत्यारा आखिरकार पति उपेंद्र महतो ही निकला , आरोपी को भेजा जेल,पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा. बता दे चंचला महतो (उम्र 38 वर्ष) तमाड़ थाना क्षेत्र के काशीडीह गांव की रहने वाली थी। यह लव मैरेज था मृतक का पति उपेंद्र महतो के परिवार के सदस्य इस संबंध के शुरू से खिलाफ में थे। थाना प्रभारी बजरंग महतो के समक्ष पूछताछ के क्रम में उपेंद्र महतो ने चंचला महतो की हत्या का अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया चंचला महतो कोलकाता उसके पास गई थी, वहां से ईचागढ़ थाना अंतर्गत कुटाम स्थित मामा घर जाने के बहाने दिनाई गांव में रात्रि 9 से 10 बजे के बीच गला दबाकर कर हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया.

