जिला परिवहन पदाधिकारी ने कांड्रा चौक पर विशेष जांच अभियान चलाकर 45,800 रुपए जुर्माना वसूले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।
जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में कांड्रा चौक पर विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहनों के इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर मौके पर ही कुल 45,800/- रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, नियमों का पालन कराना एवं वाहन चालकों में ट्रैफिक के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन चालकों से निर्धारित दस्तावेज़ों को अद्यतित रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया।

