Ko
पोटका में खाद्यान वितरण व्यवस्था में सुधार कि सख्त जरुरत – होपना महाली
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष होपना महाली ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एक ज्ञापन देकर मांग किया है कि पोटका में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पोटका में दो माह जून जुलाई का खाद्यान्न आवंटन किया गया है।
जानकारी के अनुसार कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण सही ढंग से वितरण नहीं हो रहा है। दुकानदारों के द्वारा राशन में 8 किलो से लेकर 20 किलो तक का कटौती किया जा रहा है। इसके अलावा गेहूं भी नहीं दिया जा रहा है। दो माह का एक साथ आवंटन मिलने से कार्डधारी को कम दुकानदार को ज्यादा फायदा है। कही कही तो फिंगर प्रिंट दो माह का लिया जा रहा है तथा एक माह का राशन दिया जा रहा है। इसके अलावा अधिकांश दुकानों में गेहूं का वितरण नहीं किया गया है। गेहूं के बदले चावल दिया जा रहा है। इन सारी समस्या को देखते हुए वितरण व्यवस्था को सुचारू किया जाए।

