उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक संपन्न_*
सड़क किनारे वाले स्कूलों में साइनेज एवं स्पीड ब्रेकर लगाएं – उपायुक्त
◼️ *_सड़क किनारे में उगे हुए बड़ी झाड़ियों को हटाएं – उपायुक्त_*
◼️ _*सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में लाएं अवेयरनेस; पेट्रोल पंपों में नो हेलमेट नो पेट्रोल का सख्ती से करें अनुपालन*_
आज दिनांक 11.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
_*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा, दिए गए अहम दिशा निर्देश*_
बैठक में समीक्षा के दौरान विगत बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में की गई कार्रवाई की समीक्षा के अलावा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने, ओवर स्पीडिंग रोकने, ट्रिपल राइडिंग रोकने, मोडिफाइड व्हीकल, सीट बेल्ट एवं हेलमेट, रोड साइनेज लगाने, नो हेलमेट नो पेट्रोल का अनुपालन, गुड सेमेरिटन का प्रचार प्रसार, हिट एंड रन के लंबित मामले का निष्पादन, अनफिट वाहनों का चालान करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।
_*सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरूकता फैलाने का निर्देश*_
उपायुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति वृहत जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच अभियान, पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का कड़ाई से अनुपालन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक में उपायुक्त ने जिलांतर्गत सड़क किनारे वाले स्कूलों में आवश्यक साइनेज एवं स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही वैसे स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं सड़क किनारे उगे बड़ी बड़ी झाड़ियों को हटाने को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा सड़कों के अवैध अतिक्रमण को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लगातार बढ़ रहे वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहन जांच के साथ साथ पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त कहीं भी सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता के लिए एम्बुलेंस आदि की सुलभ व्यवस्था सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यालयों में बच्चों को जागरूक करने साथ ही ग्राम पंचायतों आदि में आम लोगों के बीच अवेयरनेस फैलाने के लिए पोस्टर बैनर कार्यशाला आदि के माध्यम से जागरूकता लाने का निर्देश दिया।
_*यातायात नियमों का अनुसरण करें जिलेवासी – उपायुक्त*_
उपायुक्त ने कहा जिलेवासियों से अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का अनुसरण कर वाहन चलाने का अपील किया। साथ ही अभिभावकों से नाबालिगों बच्चों के दोपहिया या चार पहिया वाहन परिचालन नहीं करने देने का निर्देश दिया। कहा कि बिना वैध लाइसेंस के बच्चों को वाहन न दें। साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने का अपील किया।
_*अनफिट डंफरों से नहीं होगी कोयला ढुलाई; ईसीएल प्रबन्धन को दिए गए निर्देश*_
इसके अलावा उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान ईसीएल चितरा से रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई में लगे अनफिट डंपरों, अवैध रूप से परिवहन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अनफिट डंपरों से कोयला की ढुलाई नहीं होना चाहिए, सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा उन्होंने ईसीएल प्रबंधन को अनफिट डंपरों से कोयला की ढुलाई नहीं करने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिया, उन्होंने कोयला ढुलाई में लगे सभी डंपरों की सूची को परिवहन विभाग से समन्वय स्थापित कर वाहन फिटनेस जांच करवाने एवं फिटनेस प्रतिवेदन उन्हें देने के लिए निर्देश दिया।
_*आपसी समन्वय से कार्य करें*_
इसके अलावा उपायुक्त द्वारा आईआरएडी से संबंधित जिला अंतर्गत घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के पश्चात डीआरएम को घटित दुर्घटनाओं के डाटा को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने एवं समय पर पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया। इसके अलावा हिट एंड रन से जुड़े 17 मामलों की समीक्षा करते हुए अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द सभी मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सलकर सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
*===================*
*”शादी से दहेज मिटाएं, बहु नहीं बेटी घर लाएं”*
*===================*
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
*टीम पीआरडी जामताड़ा*

