Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया की एक कंपनी में चोरी करते 9 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    गम्हरिया की एक कंपनी में चोरी करते 9 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गम्हरिया की एक कंपनी में चोरी करते 9 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया की एक कंपनी में चोरी करते 9 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए चोरों में क्षेत्र का शातिर चोर गम्हरिया के बोलाईडीह निवासी गणेश प्रामाणिक ऊर्फ पेटू प्रमाणिक, छोटा गम्हरिया के वाणी विद्या मंदिर के समीप के निवासी गुरु प्रमाणिक, गम्हरिया के बलरामपुर एनकेएस फील्ड निवासी दीपक ठाकुर उर्फ रिशु व विशाल कुमार, बोलाईडीह रोड नम्बर दो निवासी राजेश महापात्र उर्फ राजू बन्ना, बलरामपुर रोड नम्बर 6 निवासी विजय दास, वर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्तिनगर निवासी मुकेश चक्रवर्ती, कैरेज कॉलोनी निवासी मो0 सलमान खान और वर्मामाइंस बीपीएम स्कूल के समीप का निवासी दिनेश सिंह शामिल है। गम्हरिया पुलिस ने उनके पास से एक बोलेरो (संख्या- जेएच05सीएम/6396), एक पियागो (संख्या- जेएच 05सीके/9230), करीब 50 किलो अलमुनियम का स्क्रैप, 25 किलो तांबे का तार, तार काटने वाला लोहे का कटर और जूट का रस्सा बरामद किया है। इस बावत जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि लगातार औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं गुप्त सूचना पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा छापेमारी कर सभी चोरों को दबोच लिया गया। उंक्त टीम में एसडीपीओ के साथ गम्हरिया थाना के पुअनि सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार, बुधन सिंह बोदरा, सअनि सीताराम सिंह पाहन, श्रवण कुमार सिंह समेत गम्हरिया थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब मिस नहीं, मिसेज भी मचाएंगी धमाल, जमशेदपुर में पहली बार ‘सुपर मॉम’ कॉन्टेस्ट
    Next Article आनन्दमार्ग जागृति कांड्रा में बाबा नाम केवलम कीर्तन, सत्संग सह मिलित आनन्द भोज का आयोजन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.