जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन में अपराधियों का तांडव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन में अपराधियों ने तीन महिलाओं के पर्स और बेग की छीनताई कर फरार हो गया पहली घटना गुरुवार को सूपर्णा करार अपने बच्चों के साथ सुबह नो बजे प्रमाथ नगर से योगा क्लास कर घर जा रही थी तभी परसुडीह लक्ष्मी मेडिकल के सामने पीछे आये बाइक सवर अपराधियों ने हाथ मे रखे पर्श छीनताई कर के फरार हो गया, पर्श मे पांच सौ रूपया और मोबाइल और कुझ जरूरी कागजात थे वही महिला ने जिस बाइक से अपराधियों ने छीनतई की घटना को अंजाम दिया उसका नंबर JHOSDH/0295 है जिसकी लिखित शिकायत परसुडीह थाना मे दर्ज कराया गया है वही गुरुवार को ही दूसरी घटना परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक की रहने वाली कनिका गोप अपने घर से परसुडीह बाजार जा रही थी वही दोपहर करीब 3 बजे परसुडीह बाजार के पास बाइक सवार दो युवक उनका मोबाइल और पर्स छीनकर फरार हो गए। वारदात के दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ीं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जबकि शुक्रवार को परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह हलुदबानी मुख्य सड़क पर हलुदबानी की रहने वाली
भाजपा नेत्री मीतू मुखर्जी से बाइक सवार तीन अपराधियों ने 4 बजे बैग छीनतई कर के फरार हो गया, वही अपराधियों से छिना झपटी मीतू मुखर्जी गिर कर घायल हो गयी है जिसे सदर हॉस्पिटल मे ईलाज कराया गया
परसुडीह पुलिस मामले की जांच में जुटी है

