Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 31, 2025Updated:May 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
    -कुल 45 स्थानों पर नदी पूजन का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची। स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती, दामोदर बचाओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन, आईआईटी (आईएसएम) और देवनद दामोदर क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित देवनद दामोदर महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने यह जानकारी दी। वह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के साथ शनिवार को राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे।

    अंशुल शरण ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि दामोदर महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बोकारो जिले के तेलमच्चो में होगा। तेलमच्चो में राज्यपाल शाम पांच बजे कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे। वह तेलमच्चो में दामोदर नद की पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय करेंगे।

    अंशुल शरण ने बताया कि दामोदर महोत्सव में सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड और दामोदर घाटी निगम की भी सहभागिता होगी। इसके अलावा इस साल पूरे झारखंड में 45 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन होगा। दामोदर नद के उद्गम स्थल चूल्हा पानी से पंचेत डैम के बीच में कई आयोजन होंगे। इस दौरान नद पूजन, संगोष्ठी, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

    5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने किया पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण
    Next Article गांव की बेटी ने किया कमाल, 94.8% लाकर जिले में मारी बाजी

    Related Posts

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    June 3, 2025

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    June 3, 2025

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    यूसिल ने आदिवासी छात्र_ छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की लेकर छह महीने का कराया कंप्यूटर कोर्स

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का जमशेदपुर में राजेश शुक्ल ने किया स्वागत

    सिक्योरिटी एजेंसी लोगों को सुरक्षा देने वाले सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित!

    पुलिस ने महिला का शव बरामद किया

    एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    बहरागोड़ा में प्रतिभा का उत्सव: राज्यपाल गंगवार ने विद्यार्थियों संग किया भोजन, बोले – “शिक्षा से ही होगा विकास”

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.