Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाजियाबाद में पुलिस ने चौराहों पर लगाईं उपद्रवियों की तस्‍वीरें
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    गाजियाबाद में पुलिस ने चौराहों पर लगाईं उपद्रवियों की तस्‍वीरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की पहचान करने का सिलसिला शुरू हो चुका है. अब गाजियाबाद के लोनी में उपद्रवियों की तस्वीरों वाले पोस्टर बीच चौराहों पर लगाए गए हैं. लोगों से उनकी पहचान की अपील की गई है. पुलिस ने जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखने की बात भी कही है. बता दें कि जिले में शुक्रवार को CAA (नागरिकता संशोधन कानून) के खिलाफ हुए विरोध के बाद पत्थरबाजी और हंगामा करने मामले में 4 थानों में 451 ज्ञात समेत करीब 5000 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है.इसमें लोनी के पूर्व विधायक जाकिर अली, एसपी नेता रिजवान सेफी, लोनी के सभासद सलाउद्दीन, सपा नेता और पार्षद पति आरिफ जैसे नाम भी शामिल हैं. एसएसपी ने बताया है अभी तक साहिबाबाद से 44, मुरादनगर 17 और लोनी से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. अज्ञात की पहचान के लिए सामने आए फोटो और विडियो की जांच की जा रही है. जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है. लोनी के सबसे ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज शुक्रवार को हुए हंगामे में लोगों की तरफ से पत्थरबाजी के लाठीचार्ज किया गया था.इस मामले में पुलिस ने देर रात कार्यवाही करते हुए घंटाघर कोतवाली, मुरादनगर, लोनी, लोनी बॉर्डर और साहिबाबाद में 7 मुकदमे दर्ज किए थे. इसमें सबसे ज्यादा एफआईआर लोनी सर्कल में हुई. लोनी और लोनी बॉर्डर में ही 3200 से अधिक ज्ञात और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं गिरफ्तारी सबसे ज्यादा साहिबाबाद क्षेत्र में हुई है. अबतक गाजियाबाद में 135 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBS-6 की वजह से बढ़ सकती है डीजल-पेट्रोल की कीमतें, तेल कंपनियां कर रहीं ऐसा विचार
    Next Article राहुल गांधी CAA पर सिर्फ 10 लाइन बोल दें तो देश का बहुत भला होगा: जेपी नड्डा

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.