Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BS-6 की वजह से बढ़ सकती है डीजल-पेट्रोल की कीमतें, तेल कंपनियां कर रहीं ऐसा विचार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    BS-6 की वजह से बढ़ सकती है डीजल-पेट्रोल की कीमतें, तेल कंपनियां कर रहीं ऐसा विचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार इस समय तेल कंपनियों के उस प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिसमें पेट्रोल-डीजल पर प्रीमियम लगाने की मांग उठाई गई है. इससे आने वाले महीनों में डीजल-पेट्रोल के भाव में इजाफा होने की आशंका है. जानकारी के मुताबिक निजी और सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने सरकार से आग्रह किया है कि बीएस-6 ईंधन के विकास में होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए उन्हें पेट्रोल-डीजल पर प्रीमियम वसूलने की मंजूरी दी जाए.ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का यह प्रस्ताव अगर सरकार स्वीकार कर लेती है, तो अगले पांच वर्षों के लिए डीजल पर 0.80 रुपये और पेट्रोल पर 1.50 रुपये प्रति लीटर प्रीमियम लगाया जा सकता है. इससे इनकी उपभोक्ता कीमत में इजाफा होगा. पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में स्थिरता बनी हुई है. इसका असर तेल की खुदरा कीमत पर भी दिखाई पड़ा. इस दौरान ओएमसी द्वारा कई बार डीजल-पेट्रोल की कीमत में कटौती भी की गई है. प्रीमियम लगने के बाद ग्राहकों को अनिवार्य रूप से अतिरिक्त राशि देनी होगी.बीएस-6 ईंधन के विकास में तेल कंपनियों ने काफी निवेश किया है. सरकारी कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने इसके लिए करीब 80 हजार करोड़ रुपये निवेश किए हैं. इसके साथ ही निजी कंपनियों नयारा एनर्जी (पहले एस्सार) और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी इसमें बड़ा निवेश किया है. कंपनियां चाहती हैं कि प्रीमियम के माध्यम से इनके निवेश का कुछ हिस्सा इन्हें वापस मिल जाए.गौरतलब है कि अगले वर्ष अप्रैल से बीएस-6 ईंधन का प्रयोग अनिवार्य कर दिया जाएगा.जानकारों के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहन का बाजार बढ़ने से ऑयल मार्केट के दबाव में आने की आशंका है. ऐसे में अगर बीएस-6 ईंधन के विकास में खर्च किया गया फंड रिकवर नहीं होता है, तो तेल कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती है. सरकार 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने का संकेत पहले ही दे चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजलाना हो तो मोदी का पुतला जलाओ देश की संपत्ति नहीं: पीएम मोदी
    Next Article गाजियाबाद में पुलिस ने चौराहों पर लगाईं उपद्रवियों की तस्‍वीरें

    Related Posts

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.