Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    Aman KumarBy Aman KumarMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता

    तैयारियां अंतिम चरण में, 4 जून को है प्रतियोगिता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। आगामी 4 जून को पर्यावरण क्षेत्र की लोकप्रिय मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजेंद्र विद्यालय में आयोजित होने वाली पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर अंजिला गुप्ता समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।
    आयोजन समिति से जुड़े एसपी सिंह और पवन सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता युगांतर प्रकृति के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र, डीबीएमएस कॉलेज के चेयरमैन बी. चंद्रशेखर, मोतीलाल पब्लिक स्कूल के सचिव डॉ. डीपी शुक्ला और डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल प्रज्ञा सिंह मौजूद रहेंगे।
    पवन सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के संबंध में वाट्सएप्प के माध्यम से लगातार जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चित्रांकन, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं दोपहर दो बजे से प्रारंभ हो जाएंगी। इसलिए बच्चों को सलाह दी जाती है कि वे दस मिनट पहले ही विद्यालय पहुंच जाएं।
    एसपी सिंह ने बताया कि सभी बच्चों के लिए स्नैक्स की व्यवस्था है। सभी बच्चों को ससमय स्नैक्स, पानी की बोतल, फ्रूट जूस आदि मुहैया कराया जाएगा। चित्रांकन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपने घर से कलर लेकर आएंगे। आयोजकों की तरफ से उन्हें ड्राइंग शीट मुहैया कराया जाएगा।

    युगांतर प्रकृति की पर्यावरण प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि होंगी अंजिला गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपानी का पक्षपातपूर्ण वितरण रुकेगा, न्यायपूर्ण वितरण होगा
    Next Article भारत की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की घोषणा की हकीकत

    Related Posts

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    September 21, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.