Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को पोटका ब्लॉक मे लगेगा झामुमो का सहायता शिविर
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को पोटका ब्लॉक मे लगेगा झामुमो का सहायता शिविर

    Aman KumarBy Aman KumarMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को पोटका ब्लॉक मे लगेगा झामुमो का सहायता शिविर

    * झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका प्रखंड के तेतला स्थित इम्पेरियल रिसोर्ट में रविवार को झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार मौजूद रहे। इस बैठक में प्रखंड के 34 पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ झामुमो के केंद्रीय, जिला एवं प्रखंड स्तर के कई नेता उपस्थित रहे।

    बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की समीक्षा की गई। इसके पश्चात संगठन को प्रत्येक पंचायत स्तर पर मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विचार किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने बताया कि सभी पंचायतों से दो-दो विकास योजनाओं के प्रस्ताव के साथ-साथ खराब जलमीनार, धुमकुड़िया भवन निर्माण एवं जाहेरथान घेराबंदी की सूची भी एकत्रित की गई है। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि झामुमो प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाएंगे।

    *झामुमो कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के सारथी बनें – संजीव सरदार*

    बैठक को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य की जनता ने दोबारा झामुमो को सत्ता में भेजकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पोटका की जनता ने जिस भरोसे से उन्हें जीत दिलाई है, उस भरोसे को कायम रखने के लिए क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा की, जिससे समुचित विकास नहीं हो पाया। अब झामुमो सरकार उस कमी को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाएं।

    बैठक में मुख्य रूप से सुनील महतो, शंकर चंद्र हेम्ब्रम, बबलू चौधरी, चंद्रावती महतो, जिकरुल होदा, विधासागर दास, कालिपदो सरदार, भुवनेश्वर सरदार, अनुपम मंडल, हितेश भगत, दुखु मार्डी, बिरेन पात्र, चंका सरदार, चक्रधर महतो, मो. जमाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को पोटका ब्लॉक मे लगेगा झामुमो का सहायता शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहज सफल सजग सांसद बिद्युत बरण महतो को पुनः मिलेगा “संसद रत्न पुरस्कार 2025”,
    Next Article जामताड़ा के युवक की चित्तरंजन में हत्या की आशंका, फतेहपुर डैम में मिला शव

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.