Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    Aman KumarBy Aman KumarMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आयोजन 18 मई 2025 (रविवार) को होगा । पूर्वी सिंहभूम जिला में 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं । इस परीक्षा में 7507 परीक्षार्थी शामिल होंगे । 10:30 बजे पूर्वाह्न से 01:00 बजे अपराह्न तक संचालित परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी । वहीं परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थित दर्ज की जाएगी । इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या गजेट्स यथा मोबाईल, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच इत्यादि का प्रयोग वर्जित रहेंगे । कोई परीक्षार्थी इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या गजेट्स का प्रयोग नहीं करेंगे । परीक्षा केन्द्रों पर इसे ले जाने की मनाही है । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को लेकर संयुक्त आदेश जारी कर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने का निदेश दिया है ।

    परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई । अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में सभी केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता-सह- गश्ती दण्डाधिकारी के साथ बैठक हुई । बैठक में परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुगमतापूर्वक संचालन कराने का निदेश दिया गया । नोडल पदाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों को निषक्षता एवं नियमबद्धता के साथ कार्य करने तथा परीक्षा संचालन संबंधी विभिन्न निदेशों एवं नियमों का समुचित पालन करने का निदेश दिया । परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों के लिए स्ट्रैटिक दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता-सह-गश्ती दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है ।

    *इन परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा*

    पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिला में 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केन्द्र जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में अवस्थित हैं । इन परीक्षा केन्द्रों में एलबीएसएम कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, कॉपरेटिव कॉलेज, दयानन्द पब्लिक स्कूल, ग्रेजुएट कॉलेज, जे के एस इंटर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गुरूनानक हाई स्कूल, आर के एम लेडी इंदिरा हाई स्कूल, एबीएम कॉलेज, आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, शारदामणी गर्ल्स हाई स्कूल, सिस्टर निवेदिता हाई स्कूल शामिल हैं ।

    परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू

    पोलिटेकनिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के आयोजन को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर निषेधाज्ञा लागू गया है। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में परीक्षा की तिथि को परीक्षा के दौरान बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत निषेधाज्ञा घोषित की गई है। यह निषेधाज्ञा परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित तिथि को ही लागू होगा।

    आज 12 परीक्षा केन्द्रों पर 7507 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज गोलमुरी जॉगर्स पार्क से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी ‘सिंदूर यात्रा’, विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में होगा आयोजन
    Next Article माईकल जॉन ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों के लिए सिविल डिफेंस ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.