Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: आउटडोर स्टेडियम में पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चौकीदार नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा आयोजित किया गया। जिसमें फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला प्रखंड के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण हेतु सम्मिलित हुए।

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) सहित अन्य वरीय पदाधिकारी संपूर्ण शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया का मॉनिटरिंग करते रहे एवं अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। वहीं बताया गया कि आज प्रथम दिन आयोजित शारीरिक परीक्षण में फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला प्रखंड के सफल कुल 584 अभ्यर्थी में से 31 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पेयजल, शौचालय सहित अन्य जरूरी व्यवस्था की गई थी। वहीं ग्राउंड में मेडिकल टीम के अलावा फायर ब्रिगेड की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी।

    उल्लेखनीय है कि कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी माहौल में शारीरिक परीक्षण संपन्न कराने के लिए वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, हाइट मेजरमेंट, रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर रनिंग ट्रैक एवं पूरे स्टेडियम में आवश्यकतानुसार जिला प्रशासन के द्वारा दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बलों के अलावा कर्मियों आदि की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी अधिकारी एवं कर्मी सजगतापूर्वक प्रातः 04:00 बजे से ही अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। शारीरिक परीक्षण को लेकर जिला प्रशासन, जामताड़ा के द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
    वहीं कल दिनांक 15 मई को नारायणपुर, करमाटांड़-विद्यासागर एवं जामताड़ा प्रखंड के लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में सम्मिलित होंगे। जिसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी नजारत उप समाहर्त्ता श्री अबिश्वर मुर्मू, परिचारी प्रवर, संबंधित दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.