Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    News DeskBy News DeskMay 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद जिले के नागरिक बैनर तले भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के संयुक्त समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दृढ़ नेतृत्व और सशस्त्र बलों की वीरता के बारे में लोगों तक पहुंच बनाने एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करने हेतु 15 मई (गुरुवार ) को दोपहर 3 बजे जमशेदपुर में विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी। जिसकी शुरुआत साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर से होगी। तिरंगा यात्रा पूर्णतः नागरिक बैनर के अंतर्गत आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय जनता पार्टी का कोई झंडा, प्रतीक चिन्ह या राजनीतिक स्वरूप नहीं रहेगा। यात्रा का स्वरूप केवल और केवल राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सैन्य पराक्रम की भावना से प्रेरित होगा। यात्रा में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी व्यापक भागीदारी रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य है राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाना और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना। मंगलवार को तिरंगा यात्रा की व्यापक सफलता और जनभागीदारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण अध्यक्ष चंडीचरण साव समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकस्वर में ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की और तिरंगा यात्रा को भव्य रूप में सफल बनाने का संकल्प लिया।

    बैठक को संबोधित करते हुए तिरंगा यात्रा के प्रदेश सह संयोजक अभय सिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और सेना के साहस ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन के जरिए आतंकवाद को मिट्टी में मिला दिया और पाकिस्तान को कमजोर करते हुए पूरी दुनिया में उसे अलग-थलग कर दिया। यह पहली बार था जब किसी ने परमाणु संपन्न देश में ऐसा ऑपरेशन किया और 50 साल में जो असंभव था, उसे संभव किया गया। भारत ने यह साबित कर दिया कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान “घुसकर मारेंगे” का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पीएम नरेंद्र मोदी के वादे को पूरा किया।

     

    वहीं, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत के गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित हो चुकी है। भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों के माध्यम से अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकियों एवं 50 से अधिक सैन्य जवानों को समाप्त कर दिया।

    बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, डॉ राजीव, चंडीचरण साव, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्ज्वल सिंह, अप्पा राव, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, फातिमा शाहीन, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, युवराज सिंह, सूरज सिंह, दीपक पाल, पवन सिंह, आनंद कुमार, सुदीप डे, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, मोहम्मद निसार अहमद, विमलकांत झा, रंजीत सिंह, संजय सिंह मुंडा, रविन्द्र सिंह रिंकू, सत्येन्द्र यादव, जय प्रकाश सिंह, दीपक कुमार, गौर चंद्र पटनायक, कृष्णा शर्मा, मोंटू कुमार सिंह, हेमंत नारायण दास, अनूप दास, पिंटू सैनी, नरेश अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय
    Next Article दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.