Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान नागरिकों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल सीमा पर लेजर फेसिंग
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पाकिस्तान नागरिकों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल सीमा पर लेजर फेसिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लगती सीमा पर घुसपैठियों के खिलाफ अभियान के चलते पाकिस्तान और चीन के नागरिकों की नेपाल के रास्ते घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर लेजर फेसिंग लगायी जा रही है. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने बल के 56 वें स्थापना दिवस पर यहां वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस वर्ष 59 थर्ड पार्टी यानी तीसरे देश के नागरिकों को नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया. इनमें पाकिस्तान, बंगलादेश, चीन और अमेरिका के नागरिक शामिल हैं.उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर पाकिस्तान के थे और अमेरिका के भी चार नागरिक थे. वर्ष 2018 में गिरफ्तार किये गये थर्ड पार्टी नागरिकों की संख्या केवल 28 थी जो इस वर्ष दोगुना बढकर 59 हो गयी है. उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा से दोनों देशों के नागरिक बिना पासपोर्ट और वीजा के आवागमन कर सकते हैं लेकिन तीसरे देश के यानी थर्ड पार्टी नागरिक वैध दस्तावेजों के बिना इस रास्ते से आवागमन नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि घुसपैठ के मामलों की विश्लेषण करने से पता चला कि जम्मू कश्मीर और पंजाब सीमा पर घुसपैठ के खिलाफ अभियान के चलते पाकिस्तान और चीन के नागरिक पिछले कुछ समय से नेपाल होते हुए भारत में घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं.इस समस्या से निपटने के लिए नेपाल सीमा पर विशेष तरह की लेजर फेसिंग लगानी शुरू की है. शुरू में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बहराइच सेक्टर में लगायी गयी है. इस प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर इसे अन्य क्षेत्रों में भी लगाया जायेगा. एसएसबी नेपाल से लगते 1751 किलोमीटर और भूटान से लगती 699 किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी करती है. बल की स्थापना 1963 में की गयी थी और इसकी 73 बटालियनों में से 53 नेपाल तथा भूटान से लगती सीमाओं पर तैनात हैं.बल की कुल 719 बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) हैं जिनमें ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों तथा नक्सल प्रभावित और जम्मूू कश्मीर में स्थित बीओपी भी शामिल हैं. इससे पहले चंद्रा ने इस मौके पर आयोजित परेड की सलामी ली. इसमें एसएसबी के सीमान्त मुख्यालयों की नौ सुशोभित टुकड़यिों का आकर्षक मार्च पास्ट शामिल था, जिसमें विशेष अभियान के तीन विशेष दल, एक महिला टुकड़ी और श्वान दस्ते शामिल थे. उन्होंने उत्कृष्ट तथा सराहनीय योगदान देने वाले बलकर्मियों को महानिदेशक के स्वर्ण पदक और महानिदेशक के रजत पदक से सम्मानित किया. एसएसबी जवानों के साहसिक प्रदर्शन, राइफल टैटू ड्रिल और वुशु जैसे प्रदर्शनों ने आयोजन को मनोरम और भव्य बना दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिताब समीक्षाः दक्षिणपंथ के मध्यमार्गी अटल
    Next Article फायरिंग से दहला बिजनौर सीजेएम की अदालत, पिता के हत्यारोपित को गोलियों से भूना

    Related Posts

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    July 16, 2026

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.