Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एग्रिको में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा समर कैंप
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एग्रिको में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा समर कैंप

    Aman KumarBy Aman KumarMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एग्रिको में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा समर कैंप
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन, एग्रिको के 22वें समर कैंप का उद्घाटन रविवार को एग्रीको मैदान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर वाई आनंद राव, संजीव दास, अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। यह समर कैंप 11 मई से लेकर 25 मई तक चलेगा जिसमें बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, योगा, वॉलीबॉल, खो खो, तथा अन्य कई प्रकार के खेलों की प्रशिक्षण दी जाएगी। साथ ही साथ माता-पिता को भी अलग-अलग खेलकूदों से अवगत कराया जाएगा। ताकि इन 15 दिनों के खेल कूद समर कैंप में माता-पिता भी भाग ले सकें और मनोरंजन कर सकें।

    उद्घाटन कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि समर कैंप जैसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं। खेल उन्हें अनुशासन सिखाने के साथ जीवन में लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कहा कि वे स्वयं अपनी बेटी को समर कैंप में भाग लेने भेज रही हैं जिससे वह भी खेलों के माध्यम से कुछ नया सीख सके। वहीं, उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की।

    इस अवसर एग्रिको हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष जे बेहरा, महासचिव रमेश कुमार पांडेय, संरक्षक भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, जे पी सिंह, सुनील आहूजा, अरुण कुमार, अनिल पाण्डेय, निरंजन मांझी, रमेश अग्रवाल, संजय सिंह, प्रेमनाथ, चन्दर प्रसाद, बाला दुबे, चंद्रशेखर सिंह, सुशील श्रीवास्तव, प्रसेनजीत बनर्जी एवं कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    MLA Purnima Sahu inaugurated the summer camp of Jamshedpur Health Awareness Association at Agrico the summer camp will run from 11 to 25 May
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमृतक मुन्ना खान के दोषी कौन बताये टाटा ग्रुप या थानाध्यक्ष : अप्पू तिवारी
    Next Article अंसार खान के पहल पर गुलाब बाग फेस 2 , जवाहर नगर रोड नंबर 13 में ट्रांसफार्मर लगाए गए

    Related Posts

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    May 26, 2026

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    May 26, 2026

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, मंडल कंस्ट्रक्शन पर मनमानी का आरोप; जादूगोड़ा मोड़ में गड्ढों और जाम से बढ़ी परेशानी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.