Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमान जनक शब्द कहे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर
    Breaking News Headlines Uncategorized अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमान जनक शब्द कहे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर

    Aman KumarBy Aman KumarMay 11, 2025Updated:May 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमान जनक शब्द कहे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल साकची थाना पहुँच कर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने लिखा कि मैने आज एक गंभीर मुद्दे पर स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज की है। पत्रकार श्री अशोक श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 8 मई 2025 को राष्ट्रीय टेलीविजन पर जानबूझकर प्रसारित की गई एक झूठी, भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण रिपोर्टिंग से संबंधित है।
    अपने कार्यक्रम *”दो टूक”* के माध्यम से श्री अशोक श्रीवास्तव ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को गद्दार के रूप में दिखाया और यह झूठा नैरेटिव गढ़ा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान समर्थक है। यह न केवल तथ्यहीन है, बल्कि राष्ट्रहित, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रतिकूल है।
    इस प्रकार की रिपोर्टिंग प्रेस की स्वतंत्रता का दुरुपयोग है और इसे किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार नही किया जा सकता।
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़ी है और पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।
    हम यह भी मांग करते है कि इस झूठी और भडकाऊ रिपोर्टिंग के पीछे छिपे समस्त तत्वों की निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके।
    इस झूठी रिपोर्टिंग ने मीडिया की विश्वसनीयता, राजनीतिक मर्यादा और सामाजिक समरसता को गंभीर नुकसान पहुँचाया है। हमारा यह स्पष्ट मानना है कि ऐसी सामग्री न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि भारत की लोकतांत्रिक आत्मा पर हमला है।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कमलेश कुमार पाण्डेय, के. के. शुक्ल, सामंता कुमार, रजनीश सिंह, अधिवक्ता राहुल गोस्वामी, सुशील घोष, अमित कुमार पाण्डेय, राज कुमार वर्मा, समरेन्द्र नाथ तिवारी, हरिहर प्रसाद, रंजीत झा, अतुल गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, राजेश चौधरी, मो शब्बीर उर्फ लालबाबू, संतोष सिंह, बिरेंद्र पाण्डेय, संजय चौधरी, शिबू सिंह, अशोक शर्मा, दिनेश, सरोज पाण्डेय, सरोज सिंह, मनोज उपाध्याय, इंदुभुषण यादव, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, कुमार गौरव, सुरज मुण्डा, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अपमान जनक शब्द कहे जाने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजांबाज शहीदों के लिए कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय ने रखा उपवास
    Next Article मृतक मुन्ना खान के दोषी कौन बताये टाटा ग्रुप या थानाध्यक्ष : अप्पू तिवारी

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.