Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी की समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • सभी इंडिकेटर में गुणात्मक सुधार के दिए गए निर्देश
    • स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण एवं आधारभूत संरचना निर्माण के 39 इंडिकेटर की समीक्षा की गई
    • जन भागीदारी को बढ़ावा देने एवं हाशिए पर रह गए वर्गों की सक्रिय भागीदारी एवं उनके विकास पर दिया गया बल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत की गई । बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण और बुनियादी संरचना जैसे प्रमुख सूचकांकों (इंडिकेटर) की गहन समीक्षा की गई साथ ही नीति आयोग के निर्धारित मापदंड के अनुसार प्रखंड के समग्र विकास को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

    बैठक में आकांक्षी प्रखंड के 39 संकेतकों (इंडिकेटर्स) में से विशेष रूप से कम प्रदर्शन वाले संकेतकों पर चर्चा की गई तथा योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया । विकास कार्यों के क्रियान्वयन के साथ-साथ नियमित डेटा अद्यतन (Data Updation), संबंधित विभाग द्वारा एक मॉडल प्रोजेक्ट का चयन एवं प्रभावी क्रियान्वयन, सीएसआर के तहत कराये जाने वाले कार्य हेतु आपसी समन्वय ताकि कार्यक्रमों में दोहराव से बचा जाए, योजनाओं को सेचुरेशन मोड में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक इंडिकेटर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है, ताकि क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में ठोस बदलाव लाया जा सके । उन्होने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति दर, पोषण स्तर में सुधार, किसानों तक योजनाओं की पहुंच तथा आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष बल दिया ।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता एवं हाशिए पर रह गए वर्गों की भागीदारी के बिना सतत विकास संभव नहीं है, जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी करनी होगी ।

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, एलडीएम, डीईओ, बीडीओ एवं सीओ मुसाबनी, एमओआईसी, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम से सरायकेला -खरसावां जिला के उपायुक्त ने शिष्टाचार भेंट की
    Next Article निर्वाचन कार्य के सफल संपादन हेतु कोषांगों का गठन

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.