Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम को लेकर वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनिज गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नियमित जांच अभियान के अतिरिक्त सप्ताह में कम-से-कम एक दिन विशेष जांच अभियान चलाया जाए ताकि अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    बैठक के दौरान घाटशिला एवं धालभूमगढ़ अंचल में कार्यरत चेकनाकों के संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। अपर उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि इन चेकनाकों को प्रभावी ढंग से संचालित रखने हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं । साथ ही, संबंधित अंचल अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे चेकनाकों का औचक निरीक्षण करें ताकि वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

    अपर उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि जिन प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी लंबित है, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागी पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े ।

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध खनिज उत्खनन परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवक़्फ़ संशोधन विधेयक के समर्थन में 01 मई को आम बगान साकची में कोल्हान हिंदू सेना की विशाल शोभायात्रा, सांस्कृतिक एकता का होगा प्रदर्शन
    Next Article महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पूर्णतः फेल, नौजवानों के भविष्य से खिलवाड कर रही है – आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क जुस्को पेयजल सेवा शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.