Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक़्फ़ संशोधन विधेयक के समर्थन में 01 मई को आम बगान साकची में कोल्हान हिंदू सेना की विशाल शोभायात्रा, सांस्कृतिक एकता का होगा प्रदर्शन
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    वक़्फ़ संशोधन विधेयक के समर्थन में 01 मई को आम बगान साकची में कोल्हान हिंदू सेना की विशाल शोभायात्रा, सांस्कृतिक एकता का होगा प्रदर्शन

    Aman KumarBy Aman KumarApril 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक़्फ़ संशोधन विधेयक के समर्थन में 01 मई को आम बगान साकची में कोल्हान हिंदू सेना की विशाल शोभायात्रा, सांस्कृतिक एकता का होगा प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    वक़्फ़ संशोधन विधेयक के समर्थन में कोल्हान में हिंदू संगठनों की ओर से एक बड़ा सांस्कृतिक शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। कोल्हान हिंदू सेना और अन्य हिंदुवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 मई 2025 को साकची से दुर्गा पूजा मैदान (आमबगान) तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा की शुरुआत साकची जैन भवन से सुबह निर्धारित समय पर होगी।

    इस शोभायात्रा का उद्देश्य वक़्फ़ बोर्ड में प्रस्तावित संशोधनों के प्रति समर्थन प्रकट करना है, जिसे हिंदू संगठनों ने राष्ट्रहित और सांस्कृतिक सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। आयोजकों ने कहा कि यह शोभायात्रा कोल्हान में हिंदू एकता, धर्मनिष्ठा और सांस्कृतिक जागरूकता का सशक्त प्रतीक बनेगी।

    मंगलवार शाम तुलसी भवन में कोल्हान हिंदू सेना की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और सभी राष्ट्रप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनमानस से इसमें भाग लेने की अपील की।

    बैठक में कोल्हान हिंदू सेना के महानगर कार्यवाह रविंद्र जी, सह कार्यवाह मृत्युंजय जी, भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रसन्नजीत तिवारी, संजीव सिंह, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, रामनाथ सिंह, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा, संजय सिंह, चिंटू सिंह, अमित शर्मा, राजपति देवी, मंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता के लिए जनजागरण का अभियान है, जो कोल्हान क्षेत्र की धार्मिक चेतना को नई दिशा देगा।

    वक़्फ़ संशोधन विधेयक के समर्थन में 01 मई को आम बगान साकची में कोल्हान हिंदू सेना की विशाल शोभायात्रा सांस्कृतिक एकता का होगा प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleA+ एवं AB + ग्रुप के रक्तदान शिविर में आनंद मार्ग के ईश्वर कोटि के रक्तदाताओं ने 5 यूनिट रक्तदान दान किया
    Next Article जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिए निर्देश

    Related Posts

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा क्षेत्र में निःशुल्क जुस्को पेयजल सेवा शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.