Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुगर फ्री शकरकंद की फसल उगा कर संजीव महतो बना झारखंड का पहला किसान
    Breaking News कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    शुगर फ्री शकरकंद की फसल उगा कर संजीव महतो बना झारखंड का पहला किसान

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शुगर फ्री शकरकंद की फसल उगा कर संजीव महतो बना झारखंड का पहला किसान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा प्रखंड अंतर्गत चिरूडीह गांव के रहने वाला एक प्रगतिशील किसान संजीव महतो ने अपने एक बीघा जमीन में शुगर फ्री शकरकंद (स्वीट पोटैटो — फ्री शुगर एंड ग्लूटोन) की फसल उगा कर जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य में अपना नाम शुमार कर लिया है । संजीव महतो ने बताया कि वह आटी पुआल मशरूम प्रा लि कंपनी बंदवान के एमडी अमरेश महतो के मार्गदर्शन में उक्त खेती नई तकनीक के आधार पर तीन माह पूर्व शुरू किया था । उन्होंने कहा कि वे शुगर फ्री शकरकंद की उन्नत और बेहतर उपज अपने खेत में देख कर काफी खुश हैं । संजीव महतो ने तैयार शकरकंद की फसल को खेत से एक पेड़ उखाड़कर देखा तो एक से दो किलो तक उसके जड़ में पाया गया , जो खाने में स्वादिष्ठ और गुणकारी है । इस मौके पर कंपनी के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो एवं दीन बंधु ट्रस्ट के महासचिव नागेन्द्र कुमार सहित किसान संजीव महतो के परिवार व अन्य लोग उपस्थित थे । वहीं
    स्वीट पोटैटो और मशरूम की खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर अमरेश महतो ने कहा कि स्वीट पोटैटो फ्री शुगर एंड ग्लूटोन (शकरकंद) कम चीनी और ग्लूकोज से मुक्त एक अत्यंत फायदेमंद खाद्य उत्पाद है। यह कैंसर, मधुमेह और गैस्ट्रिक रोगियों के लिए काफी लाभकारी है । इसके साथ-साथ इसी भूमि पर पेडीस्ट्रा मशरूम और कसावा की भी खेती की जा रही है । डॉक्टर महतो ने प्रधानमंत्री मोदी के मिशन “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत इस नई तकनीक को पूरे देश में फैलाने का आह्वान किया, ताकि किसान कम पूंजी, कम समय और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकें ।

    शुगर फ्री शकरकंद की फसल उगा कर संजीव महतो बना झारखंड का पहला किसान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के सुनील आनंद ने 20वीं बार कैंसर पीड़ित मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया
    Next Article जमशेदपुर के विभिन्न मस्जिदों में काली पट्टी बांधकर की गई नमाज अदा

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.