Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एडीसी, एसडीएम धालभूम, डीटीओ व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एडीसी, एसडीएम धालभूम, डीटीओ व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एडीसी, एसडीएम धालभूम, डीटीओ व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित हुई । एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, डीटीओ श्री धनंजय, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल श्री दीपक सहाय समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। सड़क हादसों को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से अमल में लाने समेत अन्य संबंधित विषयों को लेकर बैठक में चर्चा की गई ।

    सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में यातायात सुरक्षा नियमों के अनुपालन कराने पर बल दिया गया। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने सड़क का अतिक्रमण अथवा अवैध पार्किंग पर ठोस कार्रवाई के लिए निर्देशित किया । यातायात नियमों की अवहेलना पर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया । वहीं ब्लैक स्पॉट अथवा दुर्घटना संभावित स्थलों पर साइनेज लगाकर लोगों को जागरूक करने का निदेश दिया गया।

    फरवरी माह में 30 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें 22 लोगों की मृत्यु व 14 लोग गम्भीर रुप से घायल हुए । वल्नरेबल एक्सीडेंटल पॉइंट्स एवं सड़कों के कर्व (घूमावदार सड़क) स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार सुधार करने, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट व यातायात नियमों के अन्य प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया ।

    *533 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 31 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया*

    मार्च माह में सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना पर 533 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया गया । वाहन जांच अभियान में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालक और बिना सीटबेल्ट के चारपहिया वाहन चालकों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के अन्य मामलों में 31 लाख 51 हजार रू. जुर्माना वसूला गया । 2055 नया ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गए जिनमें 1762 पुरूष एवं 293 महिलाएं हैं ।

    एडीसी एसडीएम धालभूम डीटीओ व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगेवरा दीपका के मुस्लिम समाज ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हमले का काला पट्टी बांध मौन विरोध प्रदर्शन एवं शोक सभा की
    Next Article मलेरिया दिवस पर सभी अपनो को इस से बचने के लिए जागरूक करे : प्रवक्ता सुमन सलूजा

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.