Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजाद नगर थानाक्षेत्र में अल मलिक आशियाना अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी आग, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आजाद नगर थानाक्षेत्र में अल मलिक आशियाना अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी आग, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना

    Aman KumarBy Aman KumarApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आजाद नगर थानाक्षेत्र में अल मलिक आशियाना अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी आग, समय रहते टली बड़ी दुर्घटना
    राष्ट्रीय संवाद संवाददाता

    आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अल मलिक आशियाना अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड में अचानक आग लग गई जब कई फ्लैटों में अचानक बिजली चली गई और उसके कुछ ही देर बाद धुआँ उठता देखा गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। फ्लैटवासियों ने तुरंत बिल्डिंग के वॉचमैन और मेंटेनेंस टीम को सूचित किया। आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन चौकसी और तत्परता से की गई कार्रवाई की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई।

    इमारत में पहले से रखे गए अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से निवासियों और स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया। मौके पर दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिए जाने के कारण फायर ब्रिगेड को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
    फ्लैटवासियों ने ली राहत की सांस

    घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन अपार्टमेंट के में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग को सूचना देकर जल्द से जल्द पैनल की मरम्मत कराई जा रही है। फ्लैटवासियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन से मांग की है कि अपार्टमेंट में नियमित रूप से इलेक्ट्रिकल सुरक्षा जांच करवाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    आजाद नगर थानाक्षेत्र में अल मलिक आशियाना अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी आग समय रहते टली बड़ी दुर्घटना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिस्कुट लेकर खदान में भूखे पेट ड्यूटी पर करते यूसिल के माइनस कर्मी!
    Next Article गेवरा दीपका के मुस्लिम समाज ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के हमले का काला पट्टी बांध मौन विरोध प्रदर्शन एवं शोक सभा की

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.